भारत के 8 बेहतरीन आश्रम: प्यारे दोस्तों आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में हमें अपने स्वयं के लिए टाइम निकाल पाना बहुत कठिन हो गया हैं ऐसे में हम आध्यात्मिक केन्द्रों से जुड़े ऐसा हम सोच भी नहीं सकते हैं क्योंकि हमारे उपर घर और परिवार की जिम्मेदारियां होती हैं। लेकिन हम फिर भी स्वयं के लिए टाइम निकालकर इन आध्यात्मिक केन्द्रों पर जा सकते हैं जहां हमें सुकून भरा वातावरण मिल पायेगा और हम अपने लिए कुछ समय भी निकाल पायेगें।
हम आपको इस आर्टिकल की मदद से भारत के उन 8 बड़े आश्रमों के बारे में बता रहे हैं जहां आपको रहना और खाना बिल्कुल फ्री हैं लेकिन कुछ आश्रमों में आपको मामूली रकम भी देनी पड़ सकती हैं। इन आश्रमों में आप आध्यात्मिक से जुड़े जैसे योगा, ध्यान आदि कर सकते हों और स्वयं को प्रकृति में डाल सकते हों। तो आइये चलिए जान लिया जायें कि कौनसे 8 बड़े आश्रम हैं जहां आप जाकर रह सकते हों।
भारत के 8 बेहतरीन आश्रम
- Vipassana International Academy Maharashtra (विपास्सना इंटरनेशनल एकेडमी महाराष्ट्र)
- Swami Dayanada Ashram Rishikesh Uttarakhand (स्वामी दयानंद आश्रम रिषिकेश उत्तराखंड)
- Sri Ramanashramam, Tamilnadu (श्री रामाना आश्रम, तमिलनाडू)
- Geeta Bhawan Rishikesh Uttarakhand (गीता भवन रिषिकेश उत्तराखंड)
- Anand Ashram, Kerala (आनन्द आश्रम केरला)
- Bharat Heritage Ashram Rishikesh, Uttarakhand (भारत हेरिटेज आश्रम रिषिकेश उत्तराखंड)
- Parmarth Niketan Rishikesh, Uttarakhand (परमार्थ निकेतन रिषिकेश, उत्तराखंड)
- Manikaran Sahb Gurudwara, Himachal Pradesh (मनिकरण साहिब गुरूद्वारा, हिमाचल प्रदेश)
तो प्यारे दोस्तों अब इन सभी आश्रमों के बारे में भी थोड़ा जान लिया जायें।

Vipassana International Academy Maharashtra (विपश्यना इंटरनेशनल एकेडमी महाराष्ट्र)
भारत के 8 बेहतरीन आश्रम से एक हैं विपश्यना आश्रम, यह आश्रम इगतपुरी, जिला नासिक जो कि महाराष्ट्र में हैं। यह म्यांमार में लोकप्रिय विपश्यना की बौद्ध ध्यान तकनीक सिखाने वाला एक संस्थान हैं। श्री सत्य नारायण गोयनका विपश्यना के मैन टीचर हैं जिसने बुद्ध की शिक्षा सयाजी यू बा खिन से ली थी। इस आश्रम में हर साल लगभग 1 लाख से ज्यादा लोग विपश्यना की शिक्षा लेते हैं।
इगतपुरी संस्थान को लगभग 1969 में शुरू किया गया था जिसमें 600 से अधिक लोगों को ठहराने की व्यवस्था हैं और भिक्षुओं के लिए अलग से भी सुविधाएं हैं।
इगतपुरी में पगोडा एक ध्यान केन्द्र हैं जहां कोई भी ध्यान के लिए आवेदन कर सकता हैं और शिवालय की खोज यानि परमात्मा की खोज में भी समय बिता सकता हैं।
अगर आप भी Vipassana International Academy Maharashtra के लिए अपनी सीट बुक करना चाहते हैं तो आप इनकी ऑफिशियल साइट पर जा सकते हों। https://www.maharashtratourism.gov.in/dhamma-giri-vipassana-international-academy
Swami Dayanada Ashram Rishikesh Uttarakhand (स्वामी दयानंद आश्रम रिषिकेश उत्तराखंड)
भारत के 8 बेहतरीन आश्रम में से एक स्वामी दयानंद आश्रम, स्वामी दयानंद आश्रम को 1960 में स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा शुरू किया गया था। स्वामी दयानंद गिरि प्रधान नरेन्द्र मोदी के आध्यात्मिक गुरू भी रह चुके हैं और 1991 में माननीय नरेन्द्र मोदी जी ने रिषिकेश में आकर इनसे वेदान्त का ज्ञान लिया था। स्वामी जी को पदम भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका हैं।
Swami Dayanada Ashram एक सिद्ध आश्रम हैं जहां पर देश और विदेशों से लोग आते रहते हैं। फेमस क्रिकेटर विराट कोहली भी अपनी पत्नी के साथ इस आश्रम में आ चुके हैं।
यह आश्रम हिमालय और गंगा की गोद में बना हुआ हैं जहां आप ध्यान और योगा करके स्वयं को पहचान सकते हों। इस आश्रम में भंडारा भी चलाया जाता हैं जिसमें आपको ठहरने और खाने पीने की उत्तम व्यवस्था हैं।
यहां जाने के लिए आपको इस आश्रमों के नियमों का पालन करना होगा तभी आपको इस आश्रम में एन्ट्री मिलेगी। यहां वेदान्त की शिक्षा फ्री में दी जाती हैं। इसके अलावा आप यहां पर कुछ रूपये डोनेट भी कर सकते हों।
Address: Sthapath, Chandreshwar Nagar, Rishikesh, Uttarakhand.
Website: dayananda.org
Char Dham Yatra Kaise Karen 2023 – चार धाम यात्रा कैसे करें
Chardham Yatra Registration Kaise Kare – 2023 में ऐसे करना होगा चारधाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन
Sri Ramanashramam, Tamilnadu (श्री रामाना आश्रम, तमिलनाडू)
भारत के 8 बेहतरीन आश्रम में से एक हैं Sri Ramanashramam. यह दक्षिण भारत के तमिलनाडू में स्थित इस आश्रम में हर दिन हजारों की संख्या में देश और विदेश के लोग भ्रमण करने के लिए आते हैं। इस आश्रम में एक बड़ा बगीचा और लाइब्रेरी भी हैं जिसमें आप निशुल्क भ्रमण कर सकते हों। यहां आप फ्री में रह सकते हों
इस आश्रम में जाने से पहले आपको लगभग 6 सप्ताह पहले ही ठहरने की बुकिंग करवानी होगी।

Website: https://www.sriramanamaharshi.org/ashram/
Geeta Bhawan Rishikesh Uttarakhand (गीता भवन रिषिकेश उत्तराखंड)
गीता भवन आश्रम रिषिकेश में गंगा के किनारे पर बसा हुआ एक बेहतरीन आश्रम हैं यहां लगभग 700 से ज्यादा ठहरने के लिए कमरे हैं जहां दुनियाभर के लोग रहने के लिए आते हैं। इस आश्रम में आप आध्यात्मिक शांति के लिए आश्रम के द्वारा आयोजित ध्यान और योग कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हों।
इस आश्रम में आपको रूकने के लिए कोई पैसा भी नहीं देना होता हैं आप अपनी इच्छा से यहां डोनेट भी कर सकते हों। इस आश्रम में एक लक्ष्मीनारायण मंदिर और एक बड़ी लाइब्रेरी भी हैं। यहां आप एकदम शुद्ध शाकाहारी भोजन का आनन्द भी ले सकते हों।

Address: Geeta Bhawan, Swargashram Rd, Swarg Ashram, Rishikesh, Uttarakhand 249304
Near Ram Jhula.
Website – https://gitabhawan.org/
Anand Ashram, Kerala (आनन्द आश्रम केरला)
भारत के 8 बेहतरीन आश्रम में से एक हैं आनन्द आश्रम, आनन्द आश्रम की स्थापना स्वामी रामदास और माता कृष्णा बाई ने लगभग 1931 में की थी। यह आश्रम दक्षिण भारत के कान्हांगड में स्थित हैं। इस आश्रम में आपको तीन टाइम का खाना फ्री में मिलता हैं और आप ध्यान, योग और साधना कर सकते हों।
इस आश्रम में सुबह शाम भजन कीर्तन भी होता हैं जिससे आप अपने मन को शांति प्रदान कर सकते हैं। यहां जाने के बाद आपको एकदम शांति मिलेगी जहां आप प्रकृति के सौन्दर्य का भी आनन्द ले सकते हों और पक्षियों की चहचहाट के सुर भी आपको यहां सुबह शाम सुनाई देते हैं।
Address: Anandashram, P.O. Kanhagad, Dist. Kasaragod, Kerala, India.
Website: https://anandashram.org/
Bharat Heritage Ashram Rishikesh, Uttarakhand (भारत हेरिटेज आश्रम रिषिकेश उत्तराखंड)
यह आश्रम रिषिकेश उत्तराखंड में बसा हुआ हैं जहां आप जाकर योगा और ध्यान का आनन्द ले सकते हों ओर अपने मन को शांति प्रदान कर सकते हों। यह आश्रम गंगा नदी के पास ही जहां आपको खाने और पीने की व्यवस्था भी निशुल्क दी जाती हैं।
आश्रम में कराये जाने वाले कार्यक्रम – Yoga, Divine Rituals, Treatment/Healing, Reiki, Accupressure, Numerology, Kundalini/Tantra Yoga and Past Life Regression.
इस आश्रम में कराई जाने वाली गतिविधयों के करने के बाद आपको प्रमाण पत्र भी दिया जाता हैं।

Address: BHS, 273, Haridwar Road, Rishikesh, Uttarakhand.
Website: https://www.ayurvedaheritage.org/
Parmarth Niketan Rishikesh, Uttarakhand (परमार्थ निकेतन रिषिकेश, उत्तराखंड)
परमार्थ निकेतन आश्रम रिषिकेश के सबसे बड़े आश्रमों में से एक हैं जो कि समसेविको को अपने परिसर में रहने का मौका देता हैं। यह आश्रम हर साल अर्न्तराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन करता हैं। इस आश्रम में भी आप फ्री में ठहर सकते हों साथ में फ्री में खाना भी खा सकते हों। इसके साथ ही योगा भी फ्री में सीख सकते हों।
यहां आप अपनी स्वेच्छा से आश्रम की साफ सफाई भी करके अपने मन को शांति प्रदान कर सकते हों।
Address: P.O. Swargashram, Rishikesh, Uttarakhand.
Website: https://www.parmarth.org/

Manikaran Sahib Gurudwara, Himachal Pradesh (मनिकरण साहिब गुरूद्वारा, हिमाचल प्रदेश)
Manikaran Sahib Gurudwara हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित हैं जहां आप फ्री में जाकर रह सकते हों और फ्री लंगर का आनन्द भी उठा सकते हों। यहां आपको पार्किंग की सुविधा भी निशुल्क प्रदान की जाती हैं। यह गुरूद्वारा पार्वती नदी के तट पर स्थित हैं और इसमें एकसाथ लगभग 4 हजार लोग आ सकते हैं।

Address: Manikaran Sahib Gurudwara, Hari Har Ghat, Manikaran Rd., Manikaran, Himachal Pradesh.
Website: https://www.sushanttravels.com/himachal-pradesh-attractions/gurudwara-shri-manikaran-sahib
- Jio Welcome Offer for 5G is Applicable Till in Hindi
- Maruti Fronx SUV फाइनेंस कराने के लिए कितनी EMI और डाउनपेमेंट देना होगा, जाने लोन की जानकारी