किसान कर्ज माफी लिस्ट मध्य प्रदेश – Kisan Karj Mafi List Madhya Pradesh 2022, karj mafi list mp, mp karjmafi
देशभर में कोरोना को लेकर लॉकडाउन लगाया हुआ हैं ऐसे में सभी आमजन को परेशानी का सामना कर पड़ रहा हैं। ऐसे में किसानों को भारी समस्या व नुकसान का सामना करना पड़ रहा हैं। किसान अपनी फसल को लेकर मण्डियां नहीं पहुंच पा रहे हैं। जहां फसल, सब्जी, फल पहुंच रहे है वहां दाम नहीं मिल रहा हैं। ऐसे में बहुत से किसानों ने तो अपने ही खेत में खेतीबाडी को नष्ट कर दिया हैं। लेकिन अब किसानों को लेकर एक बड़ी निकलकर सामने आ रही हैं। जी हां दोस्तों मोदी सरकार कर सकती हैं किसानों की कर्ज माफी को लेकर घोषणा। देश भर के किसानों का 1 लाख करोड़ तक कर्जा माफ किया जा सकता हैं। नीचे हमने मध्यप्रदेश कर्ज माफी योजना की लिस्ट बताई हुई हैं।
अगर आप MP के रहने वाले किसान हैं और आपने कर्ज लिया हुआ हैं तो आप इस सूची में भी अपना नाम देख सकते हों।
जय किसान फसल ऋण माफी योजना
किसान कर्ज माफी: मध्यप्रदेश किसान कर्ज माफी योजना कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई गई योजना हैं।हैं। इस योजना में देश के तीन राज्यों को शामिल किया गया था। जिसमें राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य थे। कर्जमाफी योजना के अन्दर केवल किसानों को शामिल किया गया हैं।

अब हम बात कर रहें हैं मध्यप्रदेश किसान कर्जमाफी योजना के बारे में। मध्यप्रदेश राज्य में किसानों के लिए जय किसान फसल ऋण माफी योजना चलाई गई हैं। जिसमें किसानों का 2 लाख रूपये तक कर्ज/ऋण माफ किया गया हैं।
किसान अपनी फसल के लिए सरकार से KCC केसीसी पर लोन/कर्ज लेते हैं जो समय नहीं चुकाया गया था और अपनी किस्त को पेंडिंग कर दिया है या डिफाल्टर हो गये थे। अब हम आपको मध्यप्रदेश किसान कर्जमाफी योजना की पूरी सूची दिखायेगें। आप चाहे मध्य प्रदेश के किसी भी जिले से हो चाहें किसी भी गांव/पंचायत समिति से हो आपको पता लग जायेगा कि आपका सरकार द्वारा कितना कर्ज माफ किया गया हैं।
मध्य प्रदेश किसान कर्ज माफी लिस्ट
किसान कर्ज माफी सूची एमपी में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले mpkrishi.mp.gov.in ऑफिशियल साइट पर होगा। क्लिक करने के बाद आप मध्य प्रदेश किसान कल्याण तथा कृर्षि विकास विभाग की साइट पर आ जाओगें। अब आपको साइट पर नीचे की तरफ जय किसान फसल ऋण माफी योजना लिखा हुआ दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है। जैसा कि हमाने नीचे स्क्रीन पर बताया हुआ हैं।

अब आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा। अब आपको नीचे जय किसान फसल ऋण माफी योजना अंतर्गत लाभान्वित किसानों की सूची का ऑप्शन दिखाई देगा जैसा कि हमाने स्क्रीन पर बातया हुआ हैं। आपको इसी पर क्लिक करना हैं।

अब आपके सामने मध्य प्रदेश के सभी जिलों की सूची आ जायेगी। आप जिस भी जिले से हो उस पर क्लिक करों। अब आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा यानि कर्जमाफी सूची की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जायेगी।

अब आपके सामने मध्य प्रदेश किसान कर्ज माफी योजना की सूची/लिस्ट आ जायेगी। आपको इस सूची में आपका नाम, आपके पिता का नाम, रजिस्ट्रेशन नम्बर,नम्बर, जिले का नाम, तहसील का नाम, गांव/ग्राम का नाम, कुल कितना रूपये का कर्जा माफ हुआ है वो, बैंक आईएफसी कोड़ और उसके बाद बैंक का नाम दिखाई देगा।

MP-KISAN Karj Mafi Yojana
यह तो आपको पता होगा ही की आपने कितना कर्ज लिया हुआ है सरकार से और इस किसान कर्ज माफी सूची मध्य प्रदेश की में भी आपको पता लग जायेगा। बस आपको इस सूची में अपना ढूढ़ना हैं। अगर आपका नाम इस सूची में है तो समझो आपको जय किसान फसल ऋण माफी योजना का लाभ मिल गया हैं।
हमने सिर्फ आपको MP-KISAN Karj Mafi List में नाम कैसे देखते यह बताया हैं। अन्तिम फैसला सम्बन्धित विभाग का ही होगा। इस तरीके से आप मध्य प्रदेश किसान कर्ज माफी योजना की सूची/लिस्ट में अपना नाम देख सकते हों। Official Site
- नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट मध्य प्रदेश
- Vivah Samagra Portal MP
- मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना मध्यप्रदेश