MP Budget 2023: 12वीं पास छात्राओं को दी जायेगी फ्री स्कूटी – मध्य प्रदेश बजट – MP Budget Latest News – MP Budget Update
मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने वित्त वर्ष का बजट पेश कर दिया हैं जिसमें महिलाओं के लिए, बुजुर्गो के लिए, छात्राओं के लिए, पेंशन धारियों के लिए और बहुत से लोगों के लिए अलग-अलग प्रकार की घोषणाऐं की गई हैं। आपको बता दे कि एमपी सरकार ने 3 लाख 14 हजार 25 करोड़ रूपये का बजट पेश किया हैं और पिछले साल की बजट की बात करें तो वो 2 लाख 79 हजार 697 करोड़ रूपये का था। एमपी के वित्त मंत्री ने सदन में लगभग 2 घंटे तक अपने भाषण के जरिए बजट पेश किया।
MP Budget 2023
एमपी सरकार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने 2023-24 का बजट पेश कर दिया हैं जिसमें 3 लाख 14 हजार 25 करोड़ रूपये बजट पेश किया गया हैं। आपको बता दे कि यह विधानसभा चुनाव से पहले का आखिरी बजट हैं क्योंकि अब विधानसभा के चुनाव की भी तैयारी चल रही हैं।

12वीं पास छात्राओं को सरकार देगी फ्री स्कूटी – MP Budget 2023
मध्य प्रदेश की सरकार ने अपने बजट में छात्राओं के लिए भी खजाना खोल दिया हैं बजट में मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना के तहत बारहवीं की छात्राओं को सरकार स्कूटी वितरण करेगी। जो बालिकायें 12th क्लास में अच्छे अंकों से पास होगी उन सभी छात्राओं को सरकार के द्वारा फ्री में स्कूटी दी जायेगी।
- लाडली बहना योजना में जून से मिलेगें 1000 रूपये
- मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना – किसानो को मिलेगे 10000 रूपए
- कन्या विवाह योजना मध्य प्रदेश | Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana MP
- नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट मध्य प्रदेश – Mgnrega Job Card List Madhya Pradesh (MP)
- मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना मध्यप्रदेश
महिलाओं के लिए बजट में की गई घोषणाऐं – MP Budget 2023
- लाडली बहना योजना के लिए भी सरकार 8 हजार करोड़ रूपये की मंजूरी दी हैं जिसमें मार्च से शुरू होने वाली नई योजना लाड़ली बहना योजना में महिलाओं को 1 हजार रूपये महिने दिये जायेगें।
- प्रसूति सहायता योजना में 400 करोड़ की मंजूरी दी गई हैं।
- वृद्धावस्था एवं विधावा पेंशन योजना के लिए 1 हजार 535 करोड़ रूपये पास किये गये हैं जिसके तहत 600 रूपये महिने की पेंशन दी जायेगी।
- कन्या विवाह एवं निकाह योजना के लिए लगभग 80 करोड़ रूपये की मंजूरी दी हैं, जिसके तहत इस स्कीम में लगभग 55 हजार रूपये तक सहायता दी जायेगी।
- महिलाओं के लिए अपने खुद के लिए रोजगार के लिए 1 हजार करोड़ रू का प्रावधान किया गया हैं।
- आहार अनुदान योजना के लिए भी 300 करोड़ रू पास किये गये हैं जिसमें बैगा, भारिया, सहरिया जनजाति की महिलाओं को लगभग 1 हजार रू महिना दिया जायेगा।
बजट में की अन्य घाेषणाऐं
15 साल से ज्यादा पुराने सरकारी वाहनों को किया बैन अब जो वाहन 15 साल से ज्यादा पुराने हो चुके हैं उन्हें हटाये जाने का निर्देश दिया गया हैं। राज्य में सड़क और पुलों के लिए भी लगभग 56 हजार 256 करोड़ का पास किये गये हैं। वहीं खेल विभाग के लिए भी बजट पेश किया गया हैं।
छात्राओं के लिए की गई घोषणाऐं
- मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना के तहत अब 12 वीं कक्षा में 1st Division आने वाली छात्राओं को फ्री में स्कूटी वितरण की जायेगी।
- गॉंव की बेटी योजना और प्रतिभा किरण योजना के तहत बेटियों को छात्रवृत्ति दी जायेगी।
- लाडली लक्ष्मी योजना के लिए 929 करोड़ रू और महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए लगभग 660 करोड़ पास किये गये हैं।
किसानों के लिए की गई घोषणाऐं
एमपी बजट में वित्त मंत्री जी ने अपने बजट में किसानों के लिए भी बहुत सी योजनाऐं निकाली हैं।
- जिन किसानों ने सरकारी संस्थानों से कर्ज लिया हैं उनका ब्याज माफ किया जायेगा इसके लिए लगभग 2500 करोड़ रू पास किये गये हैं।
- कृषि योजनाओं के लिए लगभग 53 हजार करोड़ पास किये गये हैं।
- मुख्यमंत्री गौसेवा योजना के तहत गौशालाओं का निर्माण स्वीकृति प्रदान की गई हैं।
बेरोजगार युवाओं के लिए की गई घोषणाऐं
- अब मध्य प्रदेश में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जायेगी जिसमें रोजगार के लिए लगभग 200 युवाओं को जापान भी भेजा जायेगा।
- कौशल अप्रेंटिस स्कीम के लिए भी लगभग 1 हजार करोड़ पास किये गये हैं।
- वहीं SC/st/obc अल्पसंख्यक, विमुक्त, घुमंतू के अन्तर्गत आने युवाओं को भी रोजगार के लिए 252 करोड़ पास किये गये हैं।
तीर्थ यात्रा के लिए की गई घोषणाऐं
एमपी में अब धार्मिक स्थलों के लिए हैलिकॉप्टर सेवा की शुरूआत की जायेगी। वहीं हवाई हजाह से भी तीर्थ दर्शन करायेगी। सलकनपुर में श्रीदेवी महालोक, सागर में संत रविदास स्मारक, ओरछा में रामराजा लोक, चित्रकूट में दिव्य वनवासी राम लोक को का विकास किया जायेगा।
More Information visit mp finance official website – https://finance.mp.gov.in/