मनरेगा योजना जॉब कार्ड लिस्ट राजस्थान, Mgnrega Job Card List, नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट राजस्थान, Mgnrega List, nrega job card list kaise dekhe, nrega job card list, नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट राजस्थान – Narega Job Card List Rajasthan – मनरेगा जॉब कार्ड सूची में नाम – जॉब कार्ड सूची में नाम कैसे देखें
महात्मा गॉधी मनरेगा योजना जॉब कार्ड लिस्ट राजस्थान
दोस्तों नरेगा सूची में नाम देखना तो बिल्कुल आसान अगर आप इस पोस्ट में बताये गये तरीके से देखते हों तो। सूची में नाम बताये उससे पहले प्यारे मित्रों आपको कुछ जानकारी भी ले लेनी चाहिए नरेगा के बारे में। आपको बता दे कि नरेगा में आपको गारंटी के साथ रोजगार दिया जाता हैं। गारंटी रोजगार के साथ-साथ आपको इसमें पूरे 100 दिनों का काम दिया जाता हैं।
मनरेगा योजना में एक प्रोब्लम भी कि यह रोजगार यानि यह योजना सिर्फ ग्रामीण इलाकों यानि क्षेत्रों में ही चलाई जाती हैं। यानि कहने का मतलब हैं कि जो लोग गॉवों में रहते हैं उनके लिए ही इस स्कीम को चलाया गया हैं और सही भी हैं क्योंकि शहरी क्षेत्रों में तो पहले से ही रोजगार के बहुत से अवसर होते हैं और गांवों में रोजगार के मामले सीमित होते हैं।
इसी के साथ ही नरेगा जॉब कार्ड पूरे परिवार का एक ही बनाया जाता हैं, और परिवार के केवल पांच सदस्यों तक ही इस कार्ड को बनाया जाता हैं।
मनरेगा जॉब कार्ड कैसे बनाये
नरेगा जॉब कार्ड में लगभग-लगभग सभी राज्यों में एक सी ही प्रक्रिया हैं। लेकिन अभी हम आपको राजस्थान नरेगा जॉब कार्ड के बारे में बता रहे हैं।
- नरेगा जॉब प्रत्येक परिवार के 5 सदस्यों तक का बनता हैं।
- आवेदन करने के लिए आपको अपनी पंचायत समिति और अटल सेवा केन्द्रों पर जाना होता है।
- आवेदन करने के 15 दिन के अन्दर आपको जॉब बनाकर दे दिया जाता हैं।
जॉब कार्ड बनने के बाद आप मजदूरी के लिए आवेदन कर सकते हो। जब आपकों जॉब कार्ड मिल जाता है है तो सरकार आपको पन्द्रह दिनों के बाद ही आपको राेजगार गारंटी योजना के अन्दर शामिल कर लेती है क्याेंकि यह आपका अधिकार हैं। जॉब कार्ड का काम देखने के लिए या फिर जिन लोगों ने काम पूरा कर लिया है उनकी सूची/लिस्ट लगाई जाती है। यह लिस्ट/सूची पंचायत समिति या काम क्षेत्र वाले के पास उपलब्ध होती हैं। अब हम आपको ऑनलाइन मनरेगा जॉब कार्ड सूची/लिस्ट में नाम कैसे देखते है यह बता रहे हैं।
मनरेगा योजना जॉब कार्ड के लाभ
जब आप मनरेगा कार्ड बनवा लेते हो तो आपको बहुत से लाभ इस कार्ड के जरिये मिलने शुरू हो जाते हैं। आपको जो जो लाभ मिलते हैं उनके नाम हमने नीचे दिये हैं।
- जिन लोगों का नरेगा जॉब कार्ड हुआ है उन्हें 100 दिनों तक गारंटी रोजगार दिया जाता है।
- अगर 100 दिन पूरे हो गये है तो उसके बाद आप खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जुड़वा सकते हों। अगर आपको राशन नही मिलता है तो। खाद्य सुरक्षा योजना का फार्म आप अटल सेवा केन्द्र या फिर ई-मित्र पर जाकर अप्लाई कर सकते हों।
- एक जॉब कार्ड में परिवार के 5 सदस्यों तक शामिल किया जा सकता हैं।
- मानलो आपको इस कार्ड से 90 दिनों तक रोजगार/काम नहीं मिलता है।
- तो आप बेरोजगारी भत्ते के लिए पात्र होते हों।
- यानि फिर आपको सरकार द्वारा बेरोजगार माना जायेगा और आपको बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा।
- आपको हर 15 दिनों में मजदूरी वेतन दिया जाता है अगर नहीं मिलता है तो आपको क्षतिपूर्ति भी मिलता हैं।
मनरेगा योजना जॉब कार्ड हेतु दस्तावेज
- बैंक पासबुक (महिला व पुरूष दोनों की लगानी हैं)
- आधार कार्ड
- भामाशाह कार्ड/जन आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
इसी के साथ ही नरेगा जॉब कार्ड पूरे परिवार का एक ही बनाया जाता हैं, और परिवार के केवल पांच सदस्यों तक ही इस कार्ड को बनाया जाता हैं।
राजस्थान तारबंदी योजना ऑनलाइन फॉर्म |
सौर कृषि आजीविका योजना राजस्थान आवेदन फॉर्म ऑनलाइन कैसे करें |
अनुप्रति योजना राजस्थान ऑनलाइन आवेदन |
राजस्थान श्रमिक कार्ड के फायदे |
मोबाइल से एसएसओ आईडी कैसे बनायें |
जॉब कार्ड जिलेवार नाम सूची – Mgnrega Job Card List Rajasthan
AJMER (अजमेर) | JALORE (जालौर) |
ALWAR (अलवर) | JHALAWAR (झालावाड़) |
BANSWARA (बांसवाडा) | JHUNJHUNU (झुंझुनू) |
BARAN (बांरा) | JODHPUR (जोधपुर) |
BARMER (बाड़मेर) | KARAULI (करौली) |
BHARATPUR (भरतपुर) | KOTA (कोटा) |
BHILWARA (भीलवाड़ा) | NAGAUR (नागौर) |
BIKANER (बीकानेर) | PALI (पाली) |
BUNDI (बूंदी) | PRATAPGARH (प्रतापगढ़) |
CHHITORGARH (चित्तौड़गढ़) | RAJSAMAND (राजसमंद) |
CHURU (चूरू) | SAWAI MADHOPUR (सवाई माधोपुर) |
DAUSA (दौसा) | SIKAR (सीकर) |
DHOLPUR (धौलपुर) | SIROHI (सिरोही) |
DUNGARPUR (डूंगरपुर) | SRI GANGANAGAR (श्री गंगानगर) |
HANUMANGARH (हनुमानगढ़) | TONK (टोंक) |
JAIPUR (जयपुर) | UDAIPUR (उदयपुर) |
JAISALMER (जैसलमेर) |
मनरेगा योजना जॉब कार्ड लिस्ट राजस्थान/Mgnrega Job Card List Rajasthan
मनरेगा जॉब कार्ड सूची/लिस्ट (Mgnrega Job Card List Rajasthan) में अपना या किसी का भी नाम देखने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिशियल साइट पर जाना होगा। अब आपके सामने नरेगा की साइट ओपन हो जायेगी। अब आपको यहां पर कुछ ऑप्शन दिखाई देगें। जिसमें से आपको Mnrega पर क्लिक करना हैं। अब आपको अपना जिला लेना है, उसके बाद आपको क्षेत्र का प्रकार में ग्रामीण जो कि पहले से ही सलेक्ट हैं, अब आपको ब्लाॅक यानि अपनी पंचायत समिति/तहसील लेनी है और लॉस्ट में खोजें पर क्लिक करना हैं।

अब आपके सामने नरेगा श्रमिक कार्ड वालो की एक लिस्ट आयेगी। इस लिस्ट में आपको ग्राम पंचायत दिख जायेगी। आपको अपनी ग्राम पंचायत लेनी है उसके बाद कार्य पूर्ण रिपोर्ट, कार्य प्रगति पर रिपोर्ट, सक्रिय जॉब कार्ड धारक रिपोर्ट, भरे गये मस्टरोल रिपोर्ट यह सब दिखेगें। आपको जो भी सूचना है देखनी है उसके नीचे नीले रंग के Get Report पर क्लिक करना हैं।
हम आपको उदाहरण के लिए अलावडा ग्राम के तीसरे वाले ऑप्शन सक्रिय जॉब कार्ड धारक रिपोर्ट पर क्लिक करके बता रहे हैं।

अब आपके सामने सक्रिय जॉब कार्ड धारकों को सची आ जायेगी जो कि अभी जिनका काम चल रहा हैं। यहां आपको आपका गॉव/ग्राम, रजिस्ट्रेशन नम्बर, जॉब कार्ड धारक का नाम दिखाई दे जायेगा।
मनरेगा जॉब कार्ड सूची में नाम कैसे देखें – Narega Job Card List Rajasthan
दोस्तों हम आपको बिल्कुल सरल तरीके से सूची में नाम कैसे देखते हैं वो बताने की कोशिश कर रहे हैं। बस आपको बताये गये तरीके को फोलो करते जाना हैं। इस सूची में आपको सभी जानकारियां जैसे आपने कितना काम किया हैं, कौनसी तारीख को किया हैं आदि और बहुत सी जानकारियां मिल जाती हैं। तो चलिए अब सूची के बारे में भी जान लेते हैं।
- राजस्थान नरेगा जॉब कार्ड सूची में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिशियल साइट पर जाना होगा।
- Rajasthan पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
- यहां आपको कुछ ऑप्शन दिखाई देगें जिसमें सबसे पहले वाले ऑप्शन में आपको अपना साल सलेक्ट करना हैं
- उसके बाद अपना जिला सलेक्ट करना हैं
- फिर अब अपना पंचायत समिति सलेक्ट करनी हैं
- और उसके बाद अपना गांव सलेक्ट करना हैं
- सबसे लॉस्ट में आपको नीचे Proceed के बटन पर क्लिक करना हैं।

राजस्थान नरेगा सूची में नाम कैसे देखें Narega Job Card List Rajasthan
सभी जानकारियां सही तरह भरने के बाद जैसे ही आप प्रोसिड बटन पर क्लिक करते हो उसके बाद अब आपके सामने नया पेज खुल जायेगा। यहां आपको सबसे पहले क्रम संख्या उसके बाद जॉब कार्ड संख्या और सबसे लॉस्ट में आपको अपना नाम यानि जिसके नाम से नरेगा जॉब कार्ड बना हुआ हैं वो सब दिखाई देगा। बस अब आपको अपने नाम के आगे जो जॉब कार्ड संख्या लिखी हुई हैं उस पर क्लिक कर देना हैं।

जैसे ही आप क्लिक करते हो तो फिर से एक नई विन्डो ओपन हो जायेगी। यहां आपको पूरा रिकॉर्ड आ जायेगा।
- सबसे पहले आपकी जॉब कार्ड संख्या आयेगी।
- उसके बाद आपका नाम आयेगा।
- पिता का नाम
- आपकी कैटेगरी यानि आपकी कौनसी जाति हैं।
- रजिस्ट्रेशन करने की तारीख।
- गाॅव का नाम
- पंचायत का नाम
- पंचायत समिति का नाम
- आपका जिला
- लॉस्ट में आपके परिवार के सभी सदस्यों का नाम आ जायेगा।
- बगल में आपकी फोटो भी आ जायेगी।

इस तरीके से आप अपनी व अपने रिश्तेदारों की मनरेगा जॉब कार्ड की सूची/लिस्ट देख सकते हो। यह प्रत्येक 100 दिनों बाद बदलती रहती हैं। हमने सिर्फ आपको जॉब कार्ड लिस्ट में नाम कैसे देखते है यह बताया हैं। ज्यादा जानकारी के सम्बन्धित विभाग में सम्पर्क करें या विभाग की साइट पर जायें। अन्तिम फैसला सम्बन्धित विभाग का ही होगा।