नारी को नमन योजना से महिलाओं को मिली बसों में छूट

Nari Ko Naman Yojana, नारी को नमन योजना से महिलाओं को मिली बसों में छूट – हिमाचल प्रदेश की सरकारी योजनाऐं – महिलाओं के लिए सरकारी योजना – हिम योजना – Himachal Pradesh Govt Scheme 2022

प्यारे दोस्तों हिमाचल प्रदेश की सरकार ने हिमाचल में रहने वाली महिलाओं के लिए एक अलग ही योजना चालू की हैं जिससे राज्य की महिलाओं बसों के किराये में छॅूट दी जायेगी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने हिमाचल प्रदेश की महिलाओं के लिए HRTC बसों में सफर करने पर एक विशेष योजना चलाई हैं जिसका नाम हैं नारी को नमन योजना (Naari Ko Naman Yojana) इस योजना के तहत महिलाऐं जब बसों में सफर करेंगी तो उन्हें अब आधा किराया ही देन होगा। तो चलिए अब जान लेते हैं कि इस स्कीम के तहत लाभ कैसे मिलेगा।

नारी को नमन योजना/Nari Ko Naman Yojana

दोस्तों जेसा कि आपको पता होगा सरकार आये दिन देश और राज्य के गरीब लोग और महिलाओं के लिए सरकार कोई ना कोई सरकारी योजनाऐं चलाती आ रही हैं तो ऐसे में ही अब हिमाचल प्रदेश की सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए एक विशेष प्रकार की योजना चालू की हैं जिसका नाम हैं नारी को नमन योजना (Nari Ko Naman Yojana)। इस योजना के तहत अब राज्य की महिलाओं को पूरे हिमाचल राज्य के लिए बसों में सफर करने पर किराये में छूट देगी। यह छूट 50 प्रतिशत तक यानि आधी होगी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय जयराम ठाकुर जी ने अपने शोशल मीडिया पेज के माध्यम से यह जानकारी भी हैं। नारी को नमन योजना की शुरूआत 30 जून 2022 को की गई थी।

योजना के बारे में

योजना का नामनारी को नमन योजना (Nari Ko Naman Yojana)
किस राज्य मेंहिमाचल प्रदेश
लाभार्थीराज्य की महिलाऐं
किसके द्वारा चालू की गईमुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी द्वारा
लाभमहिलाओं को हिमाचल परिवहन की बसों के किराये में 50% छूट
ऑफिशियल साइटhimachal.gov.in

Naari Ko Naman Yojana का उद्देश्य

नारी को नमन योजना का मैन उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आत्म निर्भर बनाना हैं। इस योजना के तहत महिलाओं के जो रूपये बचेगें उससे वो और घर की जरूरतों के काम भी कर पायेगी। यानि अब महिलाओं को खर्चा आधा हो जायेगा।

नारी को नमन योजना से महिलाओं को मिली बसों में छूट
Naari Ko Naman Scheme

नारी को नमन योजना के लिए पात्रता

प्यारे दोस्तों सरकार द्वारा जो भी सरकारी योजनाऐं चलाई जाती हैं उसमें सरकार द्वारा कुछ पात्रता और नियम शर्ते भी रखी जाती हैं ताकि केवल पात्र लोगों को ही योजना का लाभ मिल सके। Naari Ko Naman Scheme में सरकार ने कुछ पात्रता रखी हैं जिन्हें आपको पूरा करना होगा।

  • इस योजना का लाभ केवल हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को दिया जायेगा।
  • महिला चाहे किसी भी वर्ग से हो सभी महिला योजना के लिए पात्र होगी।
  • केवल HRTC बसों में यानि सरकारी बसों में सफर करने पर ही लाभ दिया जायेगा।

नारी को नमन योजना का लाभ कैसे मिलेगा

तो चलिए अब यह भी जान लेते हैं कि इस स्कीम का लाभ लेने के लिए महिलाओं को क्या करना होगा। मान लो कि आप महिला हो और आपको एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना हैं तो आपको हिमाचल प्रदेश की सरकारी बस (HRTC) में जाना होगा। बस की टिकट लेनी होगी अभी तक आपकी पूरी टिकट लग रही थी। मान लो कि आपका किराया 100 रूपये हैं लेकिन अब इस योजना के तहत आपको केवल 50 रूपये ही देने होगें। आप टिकट बस स्टैण्ड के काउन्टर से भी ले सकती हो या फिर आप बस कन्डेक्टर के द्वारा भी टिकट ले सकती हो। अब केवल आपसे आधा किराया ही लिया जायेगा।

योजना से जुड़ी कुछ खास बातें/Nari Ko Naman Yojana

माननीय मुख्यमंत्री जी ने योजना को चालू करते समय कुछ अहम बातें भी बताई। जन्म से लेकर मृत्यु तक हमारे जीवन में नारी शक्ति की भूमिका काफी अहम रहती हैं, इस ऋण को हम कभी चुका नहीं सकते हैं। मॉं के रूप में, बहन के रूप में और बेटी के रूप में जिस प्रकार नारी की भूमिका रहती हैं वाे अतुलनीय हैं।

  • इस योजना के तहत राज्य सरकार का सालाना खर्चा लगभग 60 करोड़ रूपये आयेगा।
  • एक अनुमान के अनुसार हिमालच प्रदेश की सरकारी बसों में लगभग 1.25 लाख महिलायें यात्रा करती हैं।
  • हिमाचल नारी को नमन योजना की शुरूआत धर्मशाला से की गई।
Himachal Govt New Scheme : शुरू की 15 नई योजनाएं : हिमाचल प्रदेश सरकारी योजना
नरेगा जॉब कार्ड लिस्‍ट हिमाचल प्रदेश – Nrega Job Card List Himachal Pradesh (HP)
प्रधानमंत्री महिला लोन योजना – Loan Scheme for Ladies in India
Aadhar Card se Loan Kaise Le | आधार कार्ड से लोन कैसे ले
PM मुद्रा योजना में कितने तरह के लोन मिलते हैं PMMY

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top