Navratri Kab Hai 2023 – नवरात्रि कब से शुरू है – Chaitra Navratri – मार्च वाले नवरात्रि की तारीख क्या हैं – साल में कितनी बार नवरात्रि आते हैं – नवरात्रि की स्थापना कब से करे – नवरात्रि शुभ मुहूर्त कब हैं – नवरात्रि कैसे मनाये
हमारे देश को त्यौंहारों का देश भी कहा जाता हैं क्योंकि भारत देश के जैसी संस्कृति पूरे दुनिया में कही पर भी नहीं हैं, देश में हर महिने कोई ना कोई त्यौंहार आते ही रहते हैं ऐसे में अब मार्च का महिना चल रहा हैं इसी मार्च में दो बड़े त्यौंहार आ रहे हैं होली और नवरात्रि। तो आज के इस आर्टिकल में हम जानेगें कि चैत्र नवरात्रि कब से चालू होगें और शुभ मुहूर्त कब हैं।
Navratri Kab Hai 2023
नवरात्राें में मां दुर्गा की पूजा की जाती हैं और मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती हैं। चैत्र नवरात्रा में ऐसी मान्यता हैं कि इस दिन से हिन्दू नववर्ष की शुरूआत होती हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि हमारे देश में चार बार नवरात्रि आते हैं जिनमें से हम साल में 2 बार नवरात्रि की पूजा करते हैं और बाकी दो नवरात्रि गुप्त होते हैं।
साल 2023 के पहले नवरात्रे मार्च महिने में शुरू होने जा रहे हैं जिसकी तारीख 22 मार्च 2023 को शुरू होकर 30 मार्च को समाप्त होने जा रहे हैं।

नवरात्रि कब से शुरू है-Navratri Kab Hai
तो चलिए अब चैत्र नवरात्रि की सभी तिथियों के बारे में भी जान लेते हैं।
- पहला नवरात्रा – 22 मार्च 2023 वार बुधवार, इस दिन मॉं शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाती हैं।
- दूसरा नवरात्रा – 23 मार्च 2023 वार गुरूवार, इस दिन मॉं ब्रहाचारिणी की पूजा की जाती हैं।
- तीसरा नवरात्रि – 24 मार्च 2023 वार शुक्रवार, इस दिन मॉं चंद्रघंटा की पूजा की जायेगी।
- चौथा नवरात्रा – 25 मार्च 2023 वार शनिवार, इस दिन मॉं कुष्मांडा की पूजा की जायेगी।
- पांचवा नवरात्रा – 26 मार्च 2023 वार रविवार, इस दिन मॉं स्कंदमाता की पूजा की जायेगी।
- छठा नवरात्रा – 27 मार्च 2023 वार सोमवार, इस दिन मॉं कात्यानी की पूजा की जायेगी।
- सातवां नवरात्रा – 28 मार्च 2023 वार मंगलवार, इस दिन मॉं कालरात्री जी की पूजा की जाती हैं।
- आठवां नवरात्रा – 29 मार्च 2023 वार बुधवार, इस दिन मॉं महागौरी जी की पूजा की जायेगी।
- नवां नवरात्रि – 30 मार्च 2023 वार गुरूवार, इस दिन मॉं सिद्धिदात्री जी की पूजा अर्चना की जाती हैं।
नवरात्रि की घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचाग के अनुसार प्रतिपदा तिथि 22 मार्च 2023 को हैं और इसी दिन से चैत्र नवरात्रि की स्थापना और शुरूआत होगी।
शुभ मुहूर्त – 22 March 2023 को सुबह 6 बजकर 29 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।
आप इस दिन नहा धोकर मॉं दुर्गा की पूजा कर सकते हों और जो लोग नवरात्रि करते हैं वाे सभी लोग मॉं दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की स्थापना कर सकते हैं।
मॉं दुर्गा की आरती
जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी।
तुमको निशदिन ध्यावत, हरि ब्रह़ा शिव री।। जय अम्बे गौरी ……………….।
मांग सिंदूर बिराजत, टीको मृगमद को।
उज्जवल से दोउ नैना, चंद्रबदन नीको।। जय अम्बे गौरी ……………….।
कनक समान कलेवर, रक्ताम्बर राजै।
रक्तपुष्प गल माता, कंठन पर साजै।। जय अम्बे गौरी ……………….।
केहरि वाहन राजत, खड़ग खप्परधारी।
सुर-नर मुनिजन सेवत, तिनके दुखहारी।। जय अम्बे गौरी ……………….।
कानन कुण्डल शोभित, नासाग्रे मोती।
कोटिक चंद्र दिवाकर, राजत समज्योति।। जय अम्बे गौरी ……………….।
शुम्भ निशुम्भ बिडारे, महिषासुर घाती।
धूम्र विलोचन नैना, निशिदिन मदमाती।। जय अम्बे गौरी ……………….।
चौंसठ योगिनि मंगल गावैं, नृत्य करत भैरू।
बाजत ताल मृंदगा, अरू बाजत डमरू।। जय अम्बे गौरी ……………….।
भुजा चार अति शोभित, खडग खप्परधारी।
मनवांछित फल पावत, सेवत नर नारी।। जय अम्बे गौरी ……………….।
कंचन थाल विराजत अगर कपूर बाती।
श्री मालकेतु में राजत, कोटि रतन ज्योति।। जय अम्बे गौरी ……………….।
श्री अम्बेजी की आरती, जो कोई नर गावै।
कहत शिवानंद स्वामी, सुख सम्पत्ति पावै।। जय अम्बे गौरी ……………….।