नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट पंजाब – Nrega Job Card List Punjab 2022 – पंजाब मनरेगा जॉब कार्ड की सूची कैसे देखें – Mgnrega Job Card Yojana 2022
Mgnrega Yojana Punjab
Nrega Job Card List Punjab: सत श्री अकाल प्यारे दोस्तों कैसे हो उम्मीद हैं सब बढिया होगें। दोस्तों आज हम बात करने जा रहे हैं पंजाब मनरेगा योजना के बारे में। मनरेगा योजना पंजाब सरकार द्वारा चलाई गई ऐसी योजना हैं जिसमें गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को रोजगार दिया जाता हैं। यह रोजगार स्कीम पंजाब राज्य में रहने वाले ग्रामीण लोगों के लिए चलाई गई हैं, शहरी लोगों के लिए नहीं। नरेगा योजना में 100 दिनों के लिए गारंटी रोजगार दिया जाता हैं। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए आपको जॉब कार्ड बनवाना होता हैं। जॉबकार्ड बनवाने के बाद आपको काम दिया जाता हैं। यह काम मिला हैं या नहीं इसे पता करने के लिए आपको जॉब कार्ड की सूची में अपना नाम देखना होता हैं।
तो दोस्तों अब हम आपको इस पोस्ट में सूची में नाम देखना ही बतायेगें।
पंजाब नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें (Nrega Job Card List Punjab)
मनरेगा जॉब कार्ड की सूची देखना बिल्कुल आसान हैं। आपको सूची में नाम देखने के लिए सबसे पहले यहां क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद आपके सामने पंजाब मनरेगा योजना की ऑफिशियल साइट खुल जायेगी। अब यहां आपको बहुत से ऑप्शन दिखाई देगें। जैसे:-
- सबसे पहले आपको अपना राज्य लेना हैं जो कि अपने आप सलेक्ट हुआ आ जायेगा।
- उसके बाद आपको जिस भी वर्ष की सूची देखनी हो वो वर्ष (Year) सलेक्ट करना होगा।
- अब आपको अपना जिला चुनना होगा यानि जिस भी जिले में आप रहते हों।
- अब आपको अपना ब्लाॅक लेना हैं।
- ब्लॉक के बाद आपको पंचायत सलेक्ट करनी हैं जिस भी पंचायत में आप रहते हों।
- लॉस्ट में आपको Proceed का एक बटन दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक कर देना हैं।

प्रोसिड पर क्लिक करने के बाद अब आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा। अब यहां आपको तीन ऑप्शन दिखाई देगें।
- S. No. – सबसे पहले आपको क्रम संख्या दिखाई देगी।
- Job Card No. – उसके बाद आपको जॉब कार्ड नम्बर दिखाई देगा।
- Name – उसके बाद आपको अपना नाम और आपके गांव में रहने वाले व्यक्तियों का नाम दिखाई देगें।

आपको इस सूची में अपना देखना हैं और नाम के बगल में आपको जो भी संख्या दिखाई दे यानि जॉब कार्ड नम्बर पर क्लिक करना हैं। अब आपके सामने फिर से एक नया पेज खुल जायेगा। नया पेज खुलने के बाद आपको अपना जॉब कार्ड दिखाई देगा। जिसमें आपको बहुत से ऑप्शन दिखाई देगें जैसे:-
- सबसे पहले आपको जॉब कार्ड नम्बर दिखाई देगा।
- उसके बाद मुखिया का नाम जिसके नाम से जॉब कार्ड बना हुआ हैं।
- पिता का नाम / पति का नाम
- आपकी जाति
- रजिस्ट्रेशन यानि जॉब कार्ड बनवाने की तारीख।
- पता
- गांव का नाम
- पंचायत का नाम
- तहसील
- जिला
- एपिक नम्बर
- फोटो
- फैमिली आईडी

यह सभी डिटेल्स आपको इस जॉब कार्ड में मिलेगी।
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट/सूची पंजाब में नाम कैसे चैक करें – Nrega Job Card List Punjab
इसके अलावा आपको नीचे और भी टेबल दिखाई देगी। जिसमें पहली टेबल के बारे में बात करें तो पहली टेबल में आपको Requested Period of Employment मिलेगी। यहां आपको अपना नाम, काम मिलने का ऑफर की महिना और तारीख और लॉस्ट में आपको कितने दिनों का काम मिला उसके दिन दिखाई देगें। तो इस वाली टेबल से आप पता लगा सकते हों कि आपको कब-कब काम मिलने वाला हैं और कितने दिनों का काम मिलने वाला हैं।

अब बारी आती हैं अगली टेबल की। इस टेबल का नाम Period and Work on which Employment offered हैं। इसमें आपको पहले डिमाण्ड आईडी, उसके बाद नरेगा में काम करने वाले व्यक्तियों के नाम। आपके परिवार में अगर एक ही व्यक्ति काम करने जाता हैं एक ही नाम आयेगा और अगर और भी सदस्य काम करने जाते हैं उनका भी नाम यहां आपको दिखाई देगा। अब काम मिलने वाले महिना और तारीख, उसके बाद काम करने के दिन और लॉस्ट में आपको Work Name का ऑप्शन मिलेगा। वर्क नाम में उस जगह का नाम आयेगा जहां आपको काम करने जाना हैं।

अब वापस बात आती हैं अगली टेबल की।
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट कैसे देखें Nrega Job Card List Punjab
अगली टेबल की बात करे तो अगली टेबल का नाम Period and Work on which Employment Gives हैं। यहां आपको फिर से कुछ ऑप्शन मिलेगा।
- S. No. – इसका मतलब क्रम संख्या हैं।
- Name of Applicant – परिवार के उन लोगों का नाम हैं जो नरेगा में काम करने जाते हैं।
- Month & Date from which Employment Requested – यह वो महिना और तारीख हैं जिस-जिस दिन आप काम करने गये थे।
- No. of Days – यह वो है यानि जितने दिनों तक आपने काम किया
- Work Name – जहां आप काम करने गये थे उस जगह का नाम या काम का नाम।
- MSR No. – एमएसआर नम्बर
- Total Amount of Work Done – आपका कुल कितना रूपया अभी तक बन चुका हैं या फिर आपके खाते में आ चुका हैं।
- Payment Due – अगर आपका कोई पैसा बकाया हैं तो वो आपको यहां दिखाई देगा।

तो हमने आपको सभी टेबल में दी गई जानकारियों के बारे में विस्तार से बता दिया हैं। तो प्यारे दोस्तों इस प्रकार आप पंजाब नरेगा जॉब कार्ड की लिस्ट में अपना नाम व अपने मिलने वालों का नाम आसानी से देख सकते हों। अगर आपको ज्यादा जानकारी चाहिए तो आपको मनरेगा की ऑफिशियल साइट पर ही जाना होगा। धन्यवाद!