नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट सिक्किम – Nrega Job Card List Sikkim 2022 – सिक्किम मनरेगा जॉब कार्ड की सूची में नाम कैसे देखें – Mgnrega Job Card Scheme Sikkim
Mgnrega Job Card Yojana Sikkim
Nrega Job Card List Sikkim : दोस्तों बात करेगें सिक्किम नरेगा जॉब की सूची में नाम कैसे देखा जाता हैं। उससे पहले आपको मनरेगा के बारे में कुछ जानकारी भी देते हैं। इस स्कीम का पूरा नाम महात्मा गॉधी मनरेगा योजना (The Mahatma Gandhi National Rural Employment Gaurantee Act) जो ग्रामीण विकास मंत्रालय के द्वारा चलाई जा रही हैं। सिक्किम के अन्दर इस स्कीम को स्पेशल गरीब लोगों के लिए चलाई गई हैं और इस योजना की एक और खास बात हैं यह ग्रामीण क्षेत्र में चलाई गई हैं क्योंकि गॉवों में रोजगार के ऑप्शन बहुत ही कम हैं। शहरी क्षेत्र में इस योजना का नहीं चलाया गया हैं। इस स्कीम के आपको गारंटी रोजगार/काम दिया जाता हैं जो कि साल में 100 दिनों के लिए दिया जाता हैं।
मनरेगा जॉब कार्ड आपके परिवार का एक ही बनाया जाता हैं। जिसमें आपके पूरे परिवार के सदस्यों के नाम एक ही कार्ड में आ जाते हैं। आपके परिवार में जो भी नरेगा में काम करने जायेगा वाे उसी कार्ड के द्वारा जा सकता हैं। सरकार ने नरेगा मजदूरी भी प्रत्येक राज्य के हिसाब से तय की हुई हैं। अगर आप भी बेराजगार हैं और आप गांव में रहते हों तो आप भी इस योजना से जुड़कर लाभ उठा सकते हों।
सिक्किम नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में नाम कैसे देखें (Nrega Job Card List Sikkim)
दोस्तों यह तो बात हुई जाॅब कार्ड (Job Card) के बारे में अब बात आती हैं इसकी सूची कैसे देखी जाती हैं। दोस्तों आपको नरेगा के तहत कब-कब काम यानि रोजगार दिया जा रहा हैं उसके लिए आपको इसकी सूची देखनी होती हैं जो कि आपको ऑनलाइन दी हुई हैं। Nrega Job Card List Sikkim अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिशियल साइट पर जाना होगा। ऑफिशियल साइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
Step 1 – Sikkim Nrega Reports
क्लिक करने के बाद आपके सामने कुछ ऑप्शन दिखेगें। जैसे:-
- सबसे पहले आपको अपना राज्य यानि सिक्किम लेना हैं जो कि अपने आप आ जायेगा।
- उसके बाद आपको Financial Year में वो वर्ष लेना जिसकी सूची आपको देखनी हैं।
- नीचे आपको अपना जिला सलेक्ट करना होगा।
- जिले के बाद आपको अपना ब्लॉक सलेक्ट करना हों।
- अब पंचायत को चुने।
- लॉस्ट में आपको प्रोसिड के बटन पर क्लिक करना हैं।

अब आपके सामने वापस से एक नया पेज खुल जायेगा।
Step 2 – Sikkim Job Card List 2022
दोस्तों आपको अब यहां पर तीन ऑप्शन मिलेगें। सबसे पहले आपको क्रम संख्या मिलेगी। उसके बाद आपको जॉब कार्ड नम्बर दिखाई देगें। लॉस्ट में आपको बहुत से नाम मिलेगें। आपको अपने नाम के आगे वाले नम्बर पर क्लिक करना हैं।

Step 3 – Sikkim Job Card
जॉब कार्ड नम्बर पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आपका जॉब कार्ड आ जायेगा। जिसमें आपको कुछ जानकारी मिलेगी जैसे:-
- आपका जॉब कार्ड नम्बर।
- परिवार के मुखिया का नाम
- मुखिया के पिता का नाम / पति का नाम
- जाति
- रजिस्ट्रेशन की तारीख
- पता
- गांव का नाम
- पंचायत का नाम
- ब्लॉक का नाम
- जिले का नाम
- बीपीएल परिवार है या नहीं
- एपिक नम्बर
- फोटो

इसके बाद नीचे आपको परिवार के सभी सदस्यों के नाम दिखाई देगें।
Step 4 – Requested Period of Employment
इस वाली टेबल में आपको डिमाण्ड आईडी और नरेगा में काम करने वाले व्यक्ति का नाम मिलेगा। उसके बाद आपको महिना और तारीख मिलेगी जिसमें आपके काम की अवधि लिखी गई हैं। उसके बाद काम करने के अनुरोधित दिन मिलेगें।

Step 5 – Period and Work on which Employment Offered
इस वाली टेबल में आपको जिस काम की पेशकश की गई हैं उसकी पूरी जानकारी मिल जायेगी। जैसे सबसे पहले आपको डिमाण्ड आईडी, उसके बाद काम करने वाले व्यक्ति का नाम, महिना और तारीख यानि जिस दिन आपको काम पर जाने के लिए बोला गया हैं। उसके बाद कितने दिन काम करने जाना हैं। लॉस्ट में आपको जहां काम करने जाना हैं उस जगह का नाम शो होगा।

Step 6 – Period and Work on which Employment Gives
इस वाली टेबल में आपने जो भी रोजगार/काम किया हैं उसका ब्यौरा मिलता हैं। जैसे सबसे पहले तो आपके परिवार में उन सभी सदस्यों का नाम मिलता हैं जो कि नरेगा में काम करने जाते हैं। उसके बाद कौनसे महिने की कौनसी तारीख को काम करने गये थे। कितने दिनों के लिए काम करने गये थे। उसके बाद अगले वाले कॉलम में कौनसी जगह पर काम किया था। कुल अभी तक जितना काम किया हैं उसका पूरा कितना रूपया आपको मिल चुका हैं या फिर मिलने वाला हैं वो और लॉस्ट में अगर आपका कोई पेमेन्ट बकाया हैं तो उसकी जानकारी मिल जायेगी।

तो प्यारे दोस्तों इस प्रकार आप सिक्किम नरेगा जॉब कार्ड की लिस्ट/सूची में अपना नाम आसानी से देख सकते हों। ज्यादा जानकारी के मनरेगा की ऑफिशियल साइट पर जायें।
Mgnrega Job Card Scheme Official Site – https://nrega.nic.in/netnrega/