PM Awas Yojana Rural List Haryana – प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट हरियाणा

PM Awas Yojana Rural List Haryana – प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट हरियाणा, awas yojana list, आवास योजना लिस्ट

PM Awas Yojana Rural List Haryana

जैसा कि आपको पता है कि सरकार आये दिन कोई ना कोई योजनायें निकालती रहती हैं। ऐसे में केन्द्र सरकार यानि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी गरीब लोगों के लिए घर देने की योजना चलाई हुई हैं। इस योजना का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब लोग यानि जो जिनके पास खुद का पक्का मकान नहीं होता उन्हें सरकार पक्का मकान देती हैं। इस योजना के तहत जो लोग झुग्गी झोपड़ियों में कच्चे घरों में रहते हैं सरकार उन्हें पक्के मकान आवंटित करती हैं। अब प्रधानमंत्री आवास योजना भी दो तरह से सरकार ने चलाई हुई हैं।

  • प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना हरियाणा (PM Awas Yojana Rural Haryana)
  • प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना हरियाणा (PM Awas Yojana Urban Haryana)

शहरी और ग्रामीण आवास योजना हरियाणा पर सरकार जो लाभ देती है वो भी अलग-अलग देती हैं। यानि पीएम आवास योजना ग्रामीण और शहरी दोनों का लाभ भी अलग-अलग हैं। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना हरियाणा पर सरकार 2.67 लाख रूपये और प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना हरियाणा पर 1.20 लाख रूपये जो कि सब्सिड़ी के रूप में लाभार्थी को दिये जाते हैं। दरअसल सरकार 2022 तक सभी गरीब लोगों को अपने खुद के पक्के मकान बनवाना चाहती हैं।

हरियाणा आवास योजना

हरियाणा आवास योजना शहरी और ग्रामीण यानि दोनों योजनाओं का लाभ लेने के लिए आपको हरियाणा आवास योजना का फार्म ऑनलाइन या ऑफलाइन भरना होता हैं। आवेदन अप्लाई करने के बाद सम्बन्धित विभाग द्वारा आपका सर्वे किया जाता है। सर्वे में यह देखा जाता है कि आपके पास पहले से कोई मकान है या नहीं। सर्वे के बाद अगर आप पात्र पाये जाते है तो आवास योजना के तहत एक लिस्ट/सूची चस्पा की जाती हैं। यह सूची/लिस्ट अलग-अलग राज्यों के हिसाब से लगाई जाती हैं। यानि प्रत्येक राज्य की अलग सूची होती हैं। अब हम आपको हरियाणा राज्य की आवास योजना सूची बता रहे हैं और यह देखना भी बहुत आसान है। आवास योजना की सूची/लिस्ट आप खुद अपने मोबाइल से या कम्प्यूटर से देख सकते हों।

पीएम आवास योजना की लिस्ट हरियाणा में अपना नाम कैसे देखें

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की लिस्ट हरियाणा में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले आपको विभाग की साइट पर जाना होगा। साइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

क्लिक करने के बाद आपके सामने आवास योजना की वेबसाइट ओपन हो जायेगी। यहां आपको कुछ ऑप्शन दिखाई देगें। जैसे राज्य का नाम, जिले का नाम आदि।

पीएम आवास योजना की लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें
  • अब सबसे पहले आपको अपना राज्य सलेक्ट करना है यानि हरियाणा लेना हैं।
  • उसके बाद आपको नीचे अपना जिला सलेक्ट करना हैं।
  • अब तहसील सलेक्ट करनी हैं।
  • तहसील के बाद आपको नीचे की तरफ अब अपनी ग्राम पंचायत सलेक्ट करनी हैं।
  • पंचायत के बाद अब जिस वर्ष की आपको सूची देखनी है वो वर्ष चुनना हैं। हम आपको 2019-20 सलेक्ट करके बता रहे हैं।
  • वर्ष लेने के बाद अब नीचे वाले कॉलम में आपको Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin को सलेक्ट करना हैं।
  • फिर आपको नीचे कैप्चा कोड़ दिखाई देगा।
  • इसमें आपको प्लस माइनस करके जो भी सही उत्तर आये उसे उसके नीचे खाली वाले कॉलम में डाल देना हैं।
  • लॉस्ट में आपको Submit बटन पर क्लिक करना हैं।

सब्मिट करने के बाद अब आपके सामने दो ओर ऑप्शन आयेगें।

  • Download Excel
  • Download PDF

आप आपनी सुविधानुसार किसी पर भी क्लिक कर सकते हों। हम आपको उदाहरण के लिए पीडीएफ पर क्लिक करके बता रहे हैं।

PM Awas Yojana Rural List Haryana - प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट हरियाणा
PMAY List Haryana

Download PDF Awas Yojana Haryana List

पीडीएफ (PDF) पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फाइल डाउनलोड हो जायेगी। उस फाइल को ओपन करना है। अब आपके सामने प्रधानमंत्री आवास योजना हरियाणा की सूची आ जायेगी। इस सूची/लिस्ट में आपको आपकी पूरी जानकारी मिल जायेगी। जैसे हम आपको नीचे बता रहे।

  • Beneficiary Father/Spouse Name
  • Scheme Name/Financial Year
  • Priority Category
  • BPL Family ID No.
  • Nrega Job Card No. /SECC Tin No.
  • House Status
  • Section No.
  • Sanction Date
  • Sanctioned Amount
  • No. of Intallment
  • Amount Released
  • Last Amount Transfer Date
  • Inspection Date
  • Inspecting Officer

यह सभी जानकारी आपको अपनी हरियाणा आवास योजना की लिस्ट में दिखाई देगी। तो दोस्तों इस तरीके से आप पीएम आवास योजना की ग्रामीण सूची में अपना नाम देख सकते हों। अगर आपका नाम इस सूची में आता है तो आपको लाभ मिल जायेगा। अधिक जानकारी के आप विभाग की साइट या सम्बन्धित विभाग में भी सम्पर्क कर सकते हों।

यह भी पढ़े :-

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top