PM Krishi Sinchai Yojana MP Apply Online | प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना मध्य प्रदेश | पीएम योजना | कृषि योजना | किसान योजना | kisan news
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना मध्य प्रदेश (PM Krishi Sinchai Yojana MP) की शुरूआत जुलाई 2015 में की गई थी। जिसकी शुरूआत माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा की गई थी। हमारे देश की अर्थव्यवस्था का लगभग आधा हिस्सा कृषि क्षेत्रों पर निर्भर करता हैं और इसलिए भारत एक कृषि प्रधान देश भी कहा जाता हैं। लेकिन देश के किसानों को जमीन पर खेती करने की समस्या को देखते हुऐ सरकार नये-नये कदम उठा रही हैं। जनसंख्या के तेजी से बढ़ने के कारण अब अनाज की खपत आ रही हैं। इसकों बरकरार रखने के लिए अच्छी पैदावार की जरूरत हैं और अच्छी पैदावार के लिए ज्यादा पानी की जरूरत होती हैं।
आप लोगों को तो पता ही है मानसून का क्या हाल हैं। किसी-किसी क्षेत्र में तो सूखा ही निकल जाता हैं तो वहां का किसान बेचारा क्या करें। इसलिए किसान कर्ज के बोझ के तले दब जाता हैं क्योंकि वो सेठ साहूकारों से कर्ज लेकर तो खेती करता है और फसल की पैदावार ना होने पर वो कर्ज के नीचे दब जाता हैं। सरकार यही कोशिश कर रही है कि किसानों को उनकी फसल का पूरा पैसा मिले और किसान अपने खेत में अच्छी पैदावार कर सके। इसलिए सरकार ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई जैसी योजना को लागू किया।
Highlisths of PM Krishi Sinchai Yojana MP
योजना का नाम | प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना मध्य प्रदेश (Pradhan Mantri Krishi Sinchai Scheme Madhya Pradesh) |
कब चालू की गई | जुलाई 2015 |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश के किसान |
किसके द्वारा चालू की गई | माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा |
ऑफिशियल साइट | https://pmksy.gov.in – http://mpkrishi.mp.gov.in/ |

कृषि सिंचाई योजना पूरी जानकारी – प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना मध्य प्रदेश
पीएम कृषि सिंचाई योजना का उद्देश्य है कि किसान सभी खेती करने वाले सभी उपकरण, संसाधनों को ठीक तरीके से काम ले और किसानों को अधिक से अधिक विकास हो और वो उन्नति करें।
- इस योजना से जो कृषि योग्य भूमि है उनका विस्तार करना।
- किसानों को अपनी मेहनत के अनुसार फायदा मिलना।
- किसानों को नये-नये संसाधन उपलब्ध करवाना।
- जो बेकार है या इधर-उधर भरा हुआ हैं उसे खेती के लिए सही ढ़ंग से उपयोग हो सके।
- कृषि विभाग में पानी का सही तरीके से प्रबन्धन करके और उसका अच्छे तरीके से रख रखाव करके समय आने पर काम में लेना।
- किसान को जब पानी मिलेगा तो वो भी खेत में फसल की पैदावार सही तरीके से कर सकेगा।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना मध्य प्रदेश ऑनलाइन आवेदन
पीएम कृषि सिंचाई योजना वैसे तो पूरे देश में लागू हैं। लेकिन सभी राज्य अपने-अपने हिसाब से आवेदन ऑनलाइन करवाते हैं। अब हम आपको बतायेगें कि मध्यप्रदेश कृषि सिंचाई योजना को ऑनलाइन (PM Kisan Sinchai Yojana Apply Online) कैसे करना हैं। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का आवेदन अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आपको यहां क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद आप मध्यप्रदेश कृषि विभाग की साइट पर आ जाओगे।
- यहां आपको सबसे पहले राइट साइड में नवीन पंजीयन का ऑप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करे।
- अब आपको अपना बायोमेट्रिक सत्यापन करना होगा।
- eKYC बायोमेट्रिक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने दो डिवाइस आयेगी जो भी आपके पास है उसे सलेक्ट करें।
- इसके अलावा अगर आपसे मोबाइल नम्बर पूछा जायें तो आपको अपना मोबाइल डालना हैं।
- नम्बर डालने के बाद ओटीपी भेजा जायेगा उसे यहां पर डाले, हां याद रहे ओटीपी केवल तीन बार ही भेजा जायेगा।
- मोबाइल नम्बर या बायोमैट्रिक दोनों में से एक ऑप्शन ही पूछा जायेगा जो भी लागू हो उसे डाले।
- अपना आधार कार्ड नम्बर फीड करें।
- लॉस्ट में Capture Finger Print पर क्लिक करें।
- अब आपका पूरा रिकॉर्ड खुल जायेगा इसमें आपसे कुछ ऑप्शन पूछे जायेगें उन्हें आपको सही तरह से भरना होगा।
- फिर लॉस्ट सुरक्षित करें पर क्लिक करके फार्म को सेव करले।
- उसके बाद आपको पंजीयन संख्या मिल जायेगी।
How to Apply Online Mp Krishi Sinchai Yojana
- अब आपको कृषक लॉगइन पर क्लिक करके अपना पंजीयन नम्बर यानि यूजर नेम और पासवर्ड डालना होगा यह आपको पंजीयन करते वक्त मिल चुका हैं।
- अगर आपके पास पासवर्ड नहीं है तो आप एक ओटीपी (One Time Password) का भी इस्तेमाल कर सकते हों।
- OTP डालने के बाद आपको Verify OTP पर क्लिक करके सब्मिट कर देना हैं।
- उसके बाद आपके सामने फार्म खुल जायेगा जिसे आपको सही तरीके से ध्यान से भरना होगा।
- अन्त फार्म सुरक्षित करके प्रिन्ट आउट निकालना हैं।
Pradhan Mantri Krishi Sinchai Yojana
अगर आपको प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का आवेदन भरने में किसी समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं तो हम आपको एक PDF ओर उपलब्ध करवा रहे हैं। आप यहां से भी देखकर आवेदन को अप्लाई कर सकते हों। आप सिंचाई योजना का आवेदन खुद भी कर सकते हो अगर आप स्वयं नहीं जानते तो आप किसी सायबर कैफे या जन सेवा केन्द्र पर भी पीएम कृषि सिंचाई योजना का आवेदन ऑनलाइन कर सकते हों।
- पंजीयन करने के लिए आप यहां से भी मदद ले सकते हैं। इस पर क्लिक करें
- लॉगइन करने के बाद फार्म को अप्लाई ऑनलाइन करने के यहां से मदद ले सकते हों। इस पर क्लिक करें
ज्यादा जानकारी के लिए सम्बन्धित विभाग की साइट पर जायें।
यह भी पढ़े
- Kaushalya Yojana Registration MP कौशल्या योजना क्या है
- कृषि यंत्र अनुदान योजना मध्यप्रदेश
- मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना मध्यप्रदेश