How to Donate to PM Relief Fund For Corona | पीएम सहायता के लिए पैसे कैसे डाले

PM Relief Fund Donation, donation pm relief fund, donate prime minister relief fund, मोदी सरकार के खाते में रूपये कैसे दे, सरकार की मदद करें अपना पैसा देकर

PM Relief Fund Donation: नमस्‍कार दोस्‍तों! जैसा कि आपको पता है कि हमारा देश अभी संकट में चल रहा हैं। हमारे देश के साथ-साथ लगभग पूरी दुनिया इस समय एक बीमारी के कारण संकट में चल रही हैं। सरकार हमें बार-बार समझा रही हैं कि हम घर पर ही रहे, घर से बाहर ना निकले। तो ऐसे में सरकार देश के गरीब और मजदूर लोगों के लिए भी कुछ ना कुछ सहायता कर रही हैं। तो ऐसे में हम देशवासियों का भी उत्‍तरदायित्‍व बनता है कि हम भी देश की और सरकार की मदद करें। जी हां दोस्‍तों सरकार भी इधर-उधर से कर्ज लेकर गरीब लोगों की मदद कर रही हैं। तो ऐसे में हमारे देश पर बहुत ज्‍यादा कर्जा हो जायेगा। इससे हमें ही नुकसान हैं। तो अब हम सब मिलकर ही देश की कुछ हद तक मदद करेगें।

तो अब चलिए जान लेते है कि हमें देश के गरीब लोग और सरकार की मदद कैसे करनी होगी।

हम सब मिलकर सरकार को पैसा दे सकते हैं

दोस्‍तों हम गरीब लोगों को पैसा देकर भी मदद कर सकते हैं और सरकार को देकर भी मदद कर सकते हैं। इस समय देश के बडे़-बड़े उद्योगपति, एक्‍टर्स, प्‍लेसर्य, टाटा, बिड़ला, अम्‍बानी जैसे लोग देश की बहुत ही ज्‍यादा मदद कर रहे। क्‍या हम देश के लिए मायने नहीं रखते हैं। क्‍या यह देश हमारा नहीं हैं। क्‍या हमें हमारी मातृभूमि का कर्ज नहीं चुकाना हैं। तो हम सब मिलकर आज से ही देश के लिए कुछ करने का प्रण लेते हैं। हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री ने एक बैंक अकांउट चलाया हुआ हैं। जिसमें जो लोग पैसा डालना चाहते है अपनी हैसियत के अनुसार वो डाल सकता हैं। वैसे सभी राज्‍य सरकारों ने भी रिलीफ फंड के खाते खुलवाये हुये हैं। आप अपने हिसाब से जिस अकांउट में डालना चाहों डाल सकते हों। इससे सरकार जिन लोगों को जरूरत हैं उनकी मदद कर सकती हैं।

सरकार के खाते में पैसे कैसे डाले/PM Relief Fund Donation

चलिए अब हम आपको बता देते है कि सरकार को फंड कैसे देना हैं।

दान के रूप में पैसे देने के लिए सबसे पहले आपको अधिकारिक साइट पर जाना होगा। अब आपके सामने PM Relief Fund Donation की साइट ओपन हो जायेगी। अब हम आपको स्‍टेप बाई स्‍टेप बताने की कोशिश करते हैं।

  • अब सबसे पहले आपको Click Here For Donation Details पर क्लिक करना हैं।
  • उसके बाद आपको यह देखना है कि आप किस तरीके से मदद करना चाहते हों।
  • यहा आपको PhonePe, Paytm, Google Pay सभी तरह से UPI पेमेन्‍ट कर सकते हों।
  • तो चलिए UPI से तो आप पेमेन्‍ट करना जानते हों। हम आपको बैंक के द्वारा पैसे भेजकर बताते हैं।
  • आप सीधे बैंक खाते में भी पैसा भेज सकते हों।
  • अब आपको Click Here For online Donation पर क्लिक करना होगा।
pm relief fund donation
Donation to pm fund
  • क्लिक करने के बाद SBI की साइट ओपन हो जायेगी।
  • यहां आपको Check Box पर Tick करके Proceed करना हैं।
  • पेमेन्‍ट सलेक्‍ट में Donation करना हैं।
  • अब आपके सामने एक नई विन्‍डो ओपन होगी जिसमें आपको दी गई जानकारी भरनी होगी।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको Confirm पर क्लिक करना हैं।
  • आप यहां से Dabit Card, Credit Card, Net Banking, UPI यानि जो भी आपके पास हो उसके द्वारा कर सकते हों।
  • इसमें आपका किसी प्रकार का कोई भी Extra Charge नहीं कटता हैं।

तो चलिए अब एक बार Phonepe या Paytm से भी देख लेते हैं।

PhonePe, Paytm, Google Pay, UPI Payments

यूपीआई पेमेन्‍ट आजकल सभी लोग करना जानते हैं। यह वही पेमेन्‍ट है जिससे आप दुकानों पर, शॉपिंग करने में, मूवी टिकट खरीदने में करते हों। जहां आपको एक बार कोड़ दिखाया जाता हैं। आप उसे अपने फोन में से स्‍कैन करते हों। और पेमेन्‍ट कर देते हों। यह तो सभी लोग जानते होंगें।

  • तो बस आपको अपने फोन में जो भी UPI System है उसे ओपन करके वहीं एक बार कोड दिखाई देगी उसे स्‍कैन करें।
  • स्‍कैन करने के बाद अपना पासवर्ड डाले।
  • बस आपका पेमेन्‍ट Successful हो जायेगा।

तो इस प्रकार आप अपनी सेविंग्‍स में कुछ मदद कर सरकार की कर सकते हों। आप अपने आस-पास जो गरीब लोग उन्‍हें खाना खिलाकर या राशन की किट देकर भी कर सकते हों।

नोट- हम किसी के उपर किसी भी प्रकार का दबाव नहीं डालते है कि आप अपनी मर्जी से ही अपना सहयोग करें। ज्‍यादा जानकारी के लिए सम्‍बन्धित विभाग की साइट पर जायें।

दूसरे तरीके से मदद करें

मदद करने के बहुत से रास्‍ते हैं। आपके आस-पास जो भी लोग डेली कमाते है आज उनके सामने एक समस्‍या बनी हुई हैं खाने पीने की। तो आप लोग अपने आस-पास के लोगों की मदद करें किसी को भी भूखा नहीं सोने दे। मदद करने के लिए आप किट बनाकर भी दे सकते हों।

किट में क्‍या-क्‍या दे:-

  • 10 KG आटा
  • सरसों का तेल 1 Ltr.
  • दाल 1 KG
  • चीनी 1 KG
  • नमक 1 KG
  • चाय पत्‍ती 250 gm
  • मिर्च 250 gm
  • हल्‍दी 100 gm
  • दनिया 250 gm
  • आलू 1 Kg
  • प्‍याज 500 gm
  • जीरा 50 gm

यह किट लगभग 800 रूपये के आसपास आती हैं। आप अपने हिसाब से जितना कर सकते हों उतना दे सकते हों। हमारे द्वारा जो भी किट बताई गई हैं उसमें आप आधा करके भी दे सकते हों। इस किट से गरीब लोग कुछ दिनों तक अपना गुजारा चला सकता हैं। आपको यह भी मालूम होना चाहिए कि कुछ लोग जो भीख मांग कर खाते हैं उनका क्‍या हो रहा होगा इस समय। तो हम सब को मिलकर ऐसे लोगों की मदद करनी हैं।

हम अगर 500-1000 से हजार रूपये अपनी आमदनी में से खर्च भी कर देगें तो हमारा धन नहीं घटेगा लेकिन यह पैसा किसी के काम आयेगा तो वो आपको कितनी दुआ देगा और जो भी हम किसी भी तरीके से सेवा करते हैं भगवान उसका बहुत ज्‍यादा हमें वापस लौटाता हैं। क्‍योंकि भगवान किसी का कर्जा अपने उपर नहीं रखते और गरीब और असहाय लोगों की मदद करने से भगवान भी खुश होते हैं। धन्‍यवाद।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top