झारखंड राशन कार्ड नई लिस्ट – Ration Card List Jharkhand, न्यू राशन कार्ड लिस्ट, झारखण्ड राशन कार्ड की नई सूची
Ration Card List Jharkhand: दोस्तों अगर आपने नये राशन कार्ड के लिए अप्लाई किया है और आपको यह पता नहीं लग पा रहा है हमारा राशन कार्ड बना है या नहीं तो हम आपको आपका राशन कार्ड ढूढ़ने का तरीका बता रहे हैं या फिर आपका पहले से ही राशन कार्ड बना हुआ है और आप अपने राशन कार्ड की रिपोर्ट या जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं।
तो हमने नीचे पूरा तरीका बताया हैं कि राशन कार्ड की नई लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें। दोस्तों जैसा कि आपको पता है कि राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक हैं। यह दस्तावेज हमारे पते के रूप में काम करता हैं। अगर कहीं पर आपसे पते (Address Proof) का सबूत मांगा जाये तो आप अपने राशन कार्ड की फोटोकॉपी को लगा सकते हों।

न्यू राशन कार्ड लिस्ट झारखंड – Ration Card List Jharkhand
झारखंड की राशन कार्ड की लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले अधिकारिक साइट पर जायें।
अब आपके सामने झारखंड की खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की साइट ओपन हो जायेगी। अब आपको नीचे स्क्रीन पर बतायेनुसार सबसे पहले साइट की मेनू बार में स्थित कार्डधारक पर क्लिक करना हैं। क्लिक करने के बाद नीचे की तरफ राशनकार्ड वितरण पर क्लिक करना हैं।

अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। Rationcard Beneficiary Search यहां आपको कुछ ऑप्शन दिखाई देगें।
- सबसे पहले आपको जिला चुनना हैं।
- उसके बाद आपको अपना (Tehsil) ब्लॉक लेना हैं।
- Village/ward और Dealer का ऑप्शन आयेगा। आप कोई भी सलेक्ट करलो।
- मानलो कि हमने Village/ward सलेक्ट किया तो नीचे वाले काॅलम में अपना गांव लेना हैं।
- उसके बाद आपको राशन कार्ड का प्रकार जो भी आपका हो यहां पर तीन दिखायें है PH., AAY, White
- अब नीचे आपको एक ओर ऑप्शन मिलेगा यहां आप अपने राशन कार्ड नम्बर डालकर भी सर्च कर सकते हों। वैसे जरूरी नहीं हैं।
- नीचे आपको कैप्चा कोड़ दिखाई देगा उसे उसके नीचे खाली वाले कॉलम में डाल दे।
- लॉस्ट में अब Submit के बटन पर क्लिक करें।

अब आपके सामने आपके गांव/वार्ड की पूरी राशन कार्ड की लिस्ट आ जायेगी। इस सूची में आपको बहुत से ऑप्शन दिखाई देगें जिसमें आपको सबसे पहले
- Beneficiary Search Results.
- सबसे पहले आपकाे अपना राशन कार्ड का नम्बर आयेगा।
- आपका नाम हिन्दी और English दोनों में
- आपके पिता /पति का नाम
- राशन कार्ड का प्रकार
- परिवार के सदस्यों की संख्या
- राशन कार्ड में जिन लोगों के आधार कार्ड नम्बर डले हुये उनकी जानकारी
- आपके राशन डीलर यानि सस्ते गल्ले की दुकान के मालिक का नाम

New List Jharkhand Ration Card
बस आपको इस सूची में अपना ढूढ़ना है और आप इस सूची में अपने रिश्तेदारों और मिलने वालों का भी नाम देख सकते हों। हैना दोस्तों राशन कार्ड की सूची में नाम देखना बिल्कुल आसान। आप यह सूची अपने मोबाइल या कम्प्यूटर से भी देख सकते हों। हमने आपको झारखण्ड राशन कार्ड की सूची में नाम कैसे देखें यह बताया हैं। अन्तिम फैसला सम्बन्धित विभाग का ही होगा। अगर आपको कुछ समझ नहीं आये तो आप हमें कमेन्ट भी कर सकते हों।
यह भी पढ़े
- जोहार योजना क्या है
- झारखण्ड लेबर कार्ड लिस्ट कैसे देखें 2022
- सर्वजन पेंशन योजना झारखंड 2022 आवेदन
- मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना झारखंड