Ration Card New List 2023 – राजस्थान राशन कार्ड न्यू लिस्ट – जिलेवार गावं व शहरी राशन कार्ड सूची, ration card list, rajasthan ration card list, ration card suchi
जिलेवार गावं व शहरी राशन कार्ड सूचि
आज हम इस पोस्ट में बताएँगे की राशन कार्ड की लिस्ट में अपना नाम कैसे देखे क्यों की आप सभी को पता हैं की राशन कार्ड हमारे लिए कितना जरूरी हैं, और राशन कार्ड के बिना हमारे बहुत काम नहीं हो पाते और सबसे बड़ी बात हैं की राशन कार्ड से हमें गेहू यानि राशन मिलता हैं या नहीं तो हम आपको राजस्थान की लिस्ट बताएँगे जिससे आप आसानी से पता लगा पाओगे की आपको गेहू/राशन मिल रहा हैं या नहीं और आपको कही भी भटकने की जरूरत नहीं हैं। हम आपको यह भी बताएँगे की राजस्थान में कितने तरह/प्रकार के राशन कार्ड चालू हैं यानि कितने तरह के राशन कार्ड चालू हैं।

दोस्तों आप सभी को पता ही हैं राशन कार्ड पर गेहू उन लोगो को मिलता हैं जो गरीबी रेखा में अपना जीवन व्यापन कर रहे हैं यानि जो गरीब लोग होते हैं उन्ही लोगो को गेहू/राशन दिया जाता हैं। राशन कार्ड में गेहू कैसे चालू करे वो हम आपको अगली पोस्ट में बता देंगे।
राशन कार्ड कितने प्रकार के होते हैं
राजस्थान में राशन कार्ड 5 प्रकार के होते हैं
- APL
- BPL
- State BPL
- Antyotya
- Annpurna
पूरी जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए विडियो के लिंक पर क्लिक करे
Ration Card List
मेरे प्यारे दोस्तों/भाइयो सबसे हम आपको बता रहे हैं की राजस्थान की राशन कार्ड की सूचि में नाम कैसे देखे। बिलकुल आसान तरीका हैं सबसे पहले आपको इस साइट पर क्लिक करना हैं। राजस्थान राशन कार्ड सूचि इस पर क्लिक करने के बाद आप राजस्थान राशन कार्ड की साईट पर पहुच जायेंगे।

अब यहाँ पर आपको नीचे की तरफ जाना हैं। फिर नीचे आपको इस वाले आप्शन पर क्लीक करना हैं।

राशन कार्ड रिपोर्ट पर क्लीक करने के बाद आपको 4 आप्शन और दिखाई देंगे जिसमे आपको दुसरे नंबर वाले आप्शन पर क्लीक करना होगा जिसमे लिखा होगा जिले वार राशन कार्ड वितरण।

राजस्थान राशन कार्ड न्यू लिस्ट/Ration Card List Rajasthan
जिले वार राशन कार्ड वितरण पर जैसे ही आप क्लीक करोगे तो आपका एक नया पेज खुल जायेगा जहा पर आपको ग्रामीण और शहरी दोनों लिस्ट का आप्शन दिखाई देगा। अब अगर आप ग्रामीण से हो तो आपको Rural पर क्लीक करना होगा और शहरी से हो तो आपको Urban पर क्लीक करना होगा। अब मान लो जैसे हमने शहरी पर क्लीक किया तो क्लीक करने के बाद राजस्थान के सभी जिले आपके सामने प्रदर्शित होंगे। अब आपको अपना जिले यानि जिस जिले में आप रहते हो उसपर आपको क्लीक करना हैं।

जिले पर क्लीक करने के बाद आपको अपनी नगर पालिका की लिस्ट दिखाई देगी। आपको अपनी नगर पालिका पर क्लीक करना होगा। जैसे ही आप क्लीक करोगे तो आपके सामने आपके जिले के सभी वार्ड की लिस्ट दिखाई देगी। आपको अपना वार्ड चुनना हैं। वार्ड पर क्लीक करने के बाद आपके इलाके की दुकान दिखाई देगी यानि जिससे आप राशन लेते हो, और दुकान का नाम आपके राशन के पहले पेज पर नीचे की तरफ भी लिखा होता।
तो मेरे दोस्तो अब आपका नाम इस लिस्ट में आ रहा हैं तो आपको राशन/गेहू मिलना चालू हो जायेगा और आप अपनी नजदीक दुकान पर जाकर राशन/गेहू ले सकते हो। ज्यादा जानकारी के लिए आपको खाद्य आपूर्ति विभाग की साइट पर ही जाना होगा।
यह भी पढ़े
खाद्य सुरक्षा लिस्ट राजस्थान 2022 |
सौर कृषि आजीविका योजना राजस्थान 2022 आवेदन फॉर्म ऑनलाइन कैसे करें |
अनुप्रति योजना राजस्थान 2022 ऑनलाइन आवेदन |