सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना 2023 आवेदन – Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana Jharkhand

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना झारखंड 2023 आवेदन – Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana Jharkhand – योजना का आवेदन फॉर्म कैसे अप्लाई करें – ऑनलाइन आवेदन – दस्तावेज – कितने रूपये मिलेगें

प्यारे दोस्तों झारखण्ड़ की सरकार ने राज्य की पढ़ने वाली लड़कियों के लिए एक बहुत ही खास योजना चलाई हुई हैं जिसका नाम हैं सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना (Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana Jharkhand) इस स्कीम के तहत पढ़ने वाली बालिकाओं को अच्दी के प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा कक्षा 8वीं से लेकर कक्षा 12वीं तक पढ़ाई के लिए अनुदान के रूप में लगभग 40,000 रूपये दिये जाते हैं। यह रूपये लेने के लिए आपको क्या करना होगा, इसके लिए क्या पात्रता रखी गई हैं, इसमें दस्तावेज कौनसे लगाये जायेगें और इसे अप्लाई कैसे करना हैं आज के इस आर्टिकल में हम जानेगें तो लॉस्ट तक पढ़ते रहिए।

Highlights of Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana

योजना का नामसावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना झारखंड (Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana Jharkhand)
लाभार्थी8 वीं से लेकर 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़कियां
लाभ40,000 रूपये
राज्यझारखंड
उद्देश्यबालिकाओं की शिक्षा पर जोर, बाल विवाह प्रथा का अंत व सशक्तिकरण बनाना
विभाग का नामबाल विकास परियोजना
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://chatra.nic.in/
Download NotificationOfficial Notication
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना 2023 आवेदन - Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana Jharkhand

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना झारखंड

प्यारे दोस्तों सरकार ने लड़कियों के लिए एक बहुत ही जबददस्त योजना चलाई हुई हैं इस स्कीम के तहत लड़कियों को पढ़ाई के लिए 40 हजार रूपये तक की सहायता दी जाती हैं। दरअसल आपको बता दे कि झारखंड में मुख्यमंत्री सुकन्या योजना चला करती थी लेकिन अब सरकार ने इसका नाम बदलकर सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना रख दिया हैं। अब आपको पहले वाली स्कीम के तहत जो भी लाभ मिल रहा था वो अब नई स्कीम के तहत दिया जा रहा हैं। इस स्कीम के तहत कक्षा आंठवी से कक्षा बारहंवी तक की पढाई करने वाली लड़कियों को सहायता के रूप में लगभग 40,000 रूपये दिये जा रहे हैं।

11 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर इस स्कीम को लांच किया गया हैं जिसका लाभ स्कूल की बच्चियों को दिया जा रहा हैं। इस स्कीम के तहत लगभग 9 लाख लड़कियों को जोडने का लक्ष्य रख गया हैं। इसके लिए स्कूलों में शिविर लगाकर बच्चियों को किशोरी समृद्धि योजना का लाभ दिया जायेगा वहीं अब छात्रवृत्ति को भी तीन गुना बढ़ा दिया गया हैं।

झारखंड सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का उद्देश्य

इस योजना का मैन उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रेरित करना। इसके साथ महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और बाल विवाह प्रथा का अन्त करना। बहुत से मां-बाप अपनी लड़की की कम उम्र में शादी करवा देते हैं इससे उस लड़की को आगे चल कर बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। कुछ मां-बाप अपनी लड़की को पढ़ाते नहीं हैं यानि उन्हें शिक्षित नहीं करते हैं तो ऐसे में लड़की को शिक्षित करवाने के लिए भी इस स्कीम को चालू किया गया हैं। लड़कियों के स्वास्थ्य एवं वैयक्तिक स्वच्छता हेतु भी इस स्कीम के तहत सहायता मिलेगी। महिला सशक्तिकरण के दौरान लड़कियों को अपने जीवन जीने के लिए फैसले लेने हेतु स्वतंत्र बनाना।

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना झारखंड
राशन कार्ड नई लिस्ट झारखंड
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट झारखंड

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की पात्रता

इस स्कीम का लाभ लेने के लिए आपको निम्न पात्रताओं और शर्तो को पूरा करना होगा जो कि इस प्रकार हैं:-

  • लड़की झारखंड राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • इस स्कीम के तहत कक्षा 8वीं से लेकर कक्षा 12वीं में पढ़ने वाली बालिकाओं को ही लाभ दिया जायेगा।
  • जिन बालिकाओं के पिता या माता सरकारी नौकरी नहीं करने चाहिए ना ही सरकारी नौकरी से रिटायर्ड होने चाहिए।
  • माता या पिता आयकर दाता (Income Tax) नहीं होने चाहिए।
  • इस स्कीम के तहत जो भी लॉस्ट किस्त दी जायेगी उसके लिए बालिका की उम्र 18 वर्ष से 19 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • जब लड़की 18 साल की हो जाती हैं तो उसके बाद उस लड़की का नाम मतदाता सूची/वोटर लिस्ट में डलवाना होगा यानि लड़की का पहचान पत्र बनवाना होगा।
  • अंतिम किस्त के लिए लड़की की उम्र 19 साल से पहले ही आवेदन करना होगा।
  • लड़की के नाम से बैंक अकाउन्ट या पोस्ट में खाता होना चाहिए।

Jharkhand Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana Documents

  • लड़की का जन्म प्रमाण पत्र
  • बालिका की मां का और स्वयं बालिका का आधार कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक या फिर पोस्ट ऑफिस सेविंग खाता (बालका के नाम से होना चाहिए)
  • अन्तिम किस्त के लिए मतदाता पहचान पत्र बालिका के नाम से
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • स्व घोषणा पत्र

Benefits of Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana Jharkhand योजना के लाभ

इस योजना के तहत झारखंड सरकार द्वारा जो भी लाभ दिये जाते हैं वो निम्न प्रकार हैं:-

  • योजना के तहत कुल मिलाकर 40 हजार रूपये का लाभ दिया जाता हैं।
  • कक्षा 8वीं पास/उर्त्तीण करने के बाद लड़की को 2500 रूपये का आर्थिक लाभ दिया जाता हैं।
  • कक्षा 9वीं पास करने के बाद 2500 रूपये।
  • 10वीं कक्षा पास करने के बाद 5000 रूपये।
  • ग्यारवीं क्लास पास करने के बाद 5000 रूपये।
  • कक्षा 12वीं पास करने के बाद 5000 रूपये।
  • जब लड़की 18 साल की हो जाती हैं और 19 वर्ष की आयु से पहले एक साथ 20,000 रूपये का लाभ दिया जाता हैं।

महत्वपूर्ण बातें

  • इस स्कीम के तहत सरकार लगभग 4.50 लाख करोड़ का खर्चा आयेगा।
  • वर्तमान वित्तीय वर्ष में 2022-23 में लगभग 11479 लाख करोड़ का बजट उपलब्ध हैं।
  • जो लड़कियां अनाथ हैं उनके बाल गृह/अनाथ आश्रम के द्वारा आवेदन फार्म अप्लाई करना होगा। अनाथ आश्रम वालों को अभिभावक समझा जायेगा।
  • जिस स्कूल में बालिका पढ़ रही हैं उसके प्रिंसीपल के सत्यापन के आधार पर लाभ प्रदान किया जायेगा।
  • लाभ की राशि आपको ABPS/NEFT/RTGS/PFMS के द्वारा आपके बैंक खाते में ट्रांसफर की जायेगी।
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का आवेदन कैसे करें

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का आवेदन कैसे करें

प्यारे दोस्तों अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए आवेदन फार्म भरना होगा। इसके लिए आप अपने क्षेत्र में ऑंगनबाड़ी केन्द्र पर जायें। ऑंगनबाड़ी सेविका बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में आवश्यक डॉक्यूमेन्टस जमा करवाकर इसे अप्लाई करवा सकती हैं। आवेदन फार्म के साथ सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी आपको लगानी होगी। अभी इस योजना को ऑनलाइन नहीं किया गया हैं हो सकता हैं कि बाद में ऑनलाइन भी चालू कर दिया जायें।

योजना का कार्यान्वयन प्रक्रिया

इस स्कीम के अन्तर्गत बाल विकास परियोजना कार्यालय में जमा किये गये सभी आवेदन फार्म के आधार पर बाल विकास परियोजना के सम्बन्धित महिला पर्यवेक्षिका के द्वारा आपका भौतिक सत्यापन किया जायेगा यानि आपकी जांच पड़ताल की जायेगी। अगर आप सभी तरह से योग्य और पात्र पायें जाते हैं तो बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा आपके आवेदन फार्म को जिला समाज कल्याण विभाग में भेज दिया जायेगा। उसके बाद जिला समाज कल्याण विभाग के सम्बन्धित अधिकारी द्वारा आपके आवेदन फार्म को स्वीकृति प्रदान की जायेगी। आवेदन फार्म अप्रूवल होने के बाद विभाग द्वारा आपके बैंक खाते में लाभ की राशि भेज दी जायेगी।

झारखण्ड लेबर कार्ड लिस्ट कैसे देखें 2023
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट झारखंड
प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना पूरी जानकारी
Mahila Loan Yojana – प्रधानमंत्री महिला लोन योजना

FAQ;s

Q-1. सावित्रीबाई फुले किशोरी योजना को कब चालू किया गया?
किशोरी समृद्धि योजना को 11 अक्टूबर 2022 को शुरू किया गया था।

Q-2. किशोरी समृद्धि योजना में कितने रूपये का लाभ दिया जाता हैं?
इस स्कीम के तहत पूरे 40,000 रूपये का लाभ प्रदान किया जाता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *