Char Dham Yatra Kaise Karen 2023 – चार धाम यात्रा कैसे करें – Charo Dham Ki Yatra Kaise Karen – चारों धाम की यात्रा कैसे करें – Yamunotri Dham Yatra Kaise Karen – Gangotri Dham Ki Yatra Kaise Karen – Kedarnath Dham Ki Yatra Kaise Karen – Kedarnath Dham Ki Yatra Kaise Karen
Char Dham Yatra Kaise Karen: प्यारे दोस्तों जैसा कि आपको पता हैं कि 2023 के लिए चारधाम यात्रा को चालू कर दिया गया हैं और अगर आप भी चार धाम की यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको Char Dham Yatra का Registration करना अनिवार्य हैं अगर आप बिना रजिस्ट्रेशन के लिए चारधाम यात्रा के लिए निकल जाते हैं तो आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं। वैसे तो आप वहां पर भी जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हों लेकिन वहां आपको लम्बी लाइनों में घण्टों तक लगना पड़ सकता हैं इसलिए आप ऑनलाइन ही रजिस्ट्रेशन कर ले और यह बिल्कुल फ्री हैं।
चारधाम यात्रा में कौन-कौनसे तीर्थं आते हैं?
प्यारे दोस्तों हमारे हिन्दू धर्म के अनुसार मान्यता हैं कि सभी लोगों को जीवन में एकबार चारधाम की यात्रा जरूर करनी चाहिए और यह भी मान्यता हैं कि जो एकबार चारधाम की यात्रा कर लेता हैं उसे दोबारा जन्म नहीं लेना पड़ता यानि कि मोक्ष प्राप्त हो जाता हैं। चारधाम उत्तराखंड में स्थित हैं जिसमें यमुनाेत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ को चार धाम कहा गया हैं। अगर आप भी चारधाम की यात्रा कर रहे हैं तो आपको इन्ही चारों धामों की यात्रा करनी होगी।

इसके अलावा हेमकुण्ड साहिब (Hemkund Sahib) की यात्रा करने वाले लोगों को भी ऑनलाइन ही रजिस्ट्रेशन करना होगा।
चार धाम यात्रा कब से शुरू होगी
प्यारे दोस्तों अगर आप भी साल 2023 में चार धाम की यात्रा (Char Dham Yatra Kaise Karen) कर रहे हैं तो आपको यह भी पता होना चाहिए कि सभी धामों के कपाट कब से खोले जायेगें तो आइये विस्तार से जानते हैं।
- यमुनोत्री धाम (Yamunotri Dham) – 22 April 2023 से
- गंगोत्री धाम (Gangotri Dham) – 22 April 2023 से
- केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) – 25 April 2023 से
- बद्रीनाथ धाम (Badrinath Dham) – 27 April 2023 से
- हेमकुण्ड साहिब (Hemkund Sahib) – 20 May 2023 से
साल 2023 के सभी धामों की यात्रा 22 April 2023 से चालू हो रही हैं जिसमें केदारनाथ धाम 25 April और बद्रीनाथ धाम 27 April 2023 से ओपन हो रही हैं।
Char Dham Yatra Kaise Karen
अगर आप भी चार धाम की यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो आपके मन भी यही चल रहा होगा कि यह यात्रा किस प्रकार की जाये तो आपको बता दे कि आप यात्रा प्राईवेट बस, सरकारी बस, शेयरिंग टैक्सी और खुद की कार से आप चारों धामों की यात्रा कर सकते हों। केदारनाथ धाम यात्रा के लिए आप हेलीकॉप्टर के द्वारा भी बुकिंग कर सकते हों और आसानी से यात्रा कर सकते हों।
आधार कार्ड से लोन कैसे ले – Aadhar Card se Loan Kaise Le
नई स्वर्णिमा योजना – महिला लोन योजना – 2 लाख रूपये का लोन महिलाओं को मिलेगा
Mahila Loan Yojana – प्रधानमंत्री महिला लोन योजना – Loan Scheme for Ladies in India
चार धाम यात्रा कहां से शुरू होगी
Char Dham Yatra Kaise Karen: आप देश के चाहे किसी भी कोने में किसी भी राज्य में रहते हो, आपको सबसे पहले हरिद्वार आना होगा। हरिद्वार (Haridwar) उत्तराखंड राज्य में स्थित हैं। इसके अलावा आप ऋषिकेश से भी अपनी यात्रा की शुरूआत कर सकते हों जो कि हरिद्वार से लगभग 30 KM की दूरी पर हैं। कुल मिलाकर बात करे तो यही दो स्थान हैं जहां से चार धाम की यात्रा की शुरूआत होती हैं।
हरिद्वार (Haridwar) और ऋषिकेश (Rishikesh) आपको बहुत से ऑप्शन मिल जायेगें यात्रा करने के।
- यहां से आप चार धाम यात्रा का पैकेज भी ले सकते हों जो कि 10-11 दिनों का होता हैं।
- सरकारी बसें भी आपको यहीं से मिल जायेगी।
- इसके अलावा आप प्राईवेट बसों से जाना चाहते हैं तो आपको हरिद्वार रेल्वे स्टेशन के बाहर से ही आपको बसें मिल जायेगी।
- शेयरिंग टैक्सी भी आपको हरिद्वार और रिशिकेष से ही मिलेगी।
- अगर आप खुद की कार से आ रहे हैं तो आपको हरिद्वार और रिषिकेश से ही यात्रा प्रारम्भ करनी होगी।
- इसके अलावा आप हरिद्वार और रिषिकेश से बाइक और स्कूटी भी रेन्ट पर लेकर चारों धामों की यात्रा कर सकते हों।
चार धाम की यात्रा करने के लिए रिषिकेश/हरिद्वार से लगभग 8-10 दिनों का समय लग सकता हैं।
नोट-: हरिद्वार आने के लिए आप दिल्ली से रेल्वे मार्ग और बसों के द्वारा आ सकते हों। दिल्ली से हरिद्वार लगभग 250 किमी0 की दूरी पर स्थित हैं और आप आसानी से रेल सेवा और बसों के द्वारा 2-3 घण्टों के भीतर ही आप हरिद्वार पहुंच सकते हों।
Char Dham Yatra Kaise Karen Step by Step
चार धाम यात्रा करने के लिए आपको कुछ स्टेपों को फोलो करना होगा तभी आपकी सम्पूर्ण चार धाम यात्रा मानी जाती हैं।

सबसे पहले आप चाहे देश के किसी भी राज्य से हो आपको हरिद्वार आना होगा। यहां से आपको सबसे पहले यमुनोत्री धाम के लिए यात्रा शुरू करनी होगी उसके आपको गंगोत्री धाम और फिर गंगोत्री धाम से केदारनाथ धाम और फिर केदारनाथ धाम से बद्रीनाथ धाम के लिए यात्रा करनी होगी। चार धाम की यात्रा यमुनोत्री धाम से शुरूआत होती हैं और बद्रीनाथ धाम पर समाप्त हो जाती हैं।
इन चारों धामों यात्रा करने में लगभग 8-10 दिनों का समय लेकर ही आवें क्योंकि चार धाम यात्रा के दौरान ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता हैं और कहीं – कहीं पर रास्ते (Landslide) अवरूद्ध भी हो सकते हैं। इसलिए आप लगभग 10 दिनों का समय लेकर ही आवें।
जरूरी सूचना
प्यारे दोस्तों अगर आप चार धाम की यात्रा कर रहे हैं तो आपको कुछ जरूरी बातों का भी ध्यान भी रखना होगा। चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra Kaise Karen) में समस्त तीर्थ स्थल हिमालयी क्षेत्र में स्थित हैं जिसकी ऊचाई समुद्र तल से लगभग 2700 मीटर से भी ज्यादा हैं। चार धाम के सभी स्थानों पर आपको ज्यादा ठण्ड, कम आर्द्रता, अन्यधिक अल्ट्रा वॉइलेट रेडिऐशन, कम हवा का दबाव और कम ऑक्सीजन की मात्रा से प्रभावित हो सकते हो।
- चार धाम की यात्रा करने से पूर्व आप अपने स्वास्थ्य की जांच भी ठीक से कर ले।
- चार धाम की यात्रा के लिए आपको 7-10 दिनों से समय निकालना होगा।
- अपने साथ गर्म कपड़े, ऊनी स्वेटर, थर्मल, पफर जैकेट, दस्ताने, मोजे और जूते साथ लेकर चले।
- छोटे बच्चों को साथ ना लावें क्योंकि उन्हें ज्यादा सर्दी और अधिक ऊंचाई के कारण तबीयत बिगड़ सकती हैं
- वहां पर कभी भी मौसम बिगड़ सकता हैं इसलिए अपने साथ रैनकोट, छाता साथ में लावें।
- यात्रा करने से पहले आपको चार धाम रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी हैं।
- अपने साथ दस्तावेजों में आधार कार्ड और यात्रा रजिस्ट्रेशन साथ लेकर जावें।
- बुखार, सिर दर्द, उल्टी, जोड़ो में दर्द की जरूरी दवाई/टैबलेट साथ लेकर जावें।
- स्वयं की कार से जा रहे है तो अपने साथ पेट्रोल/डीजल की व्यवस्था रखें।
- चार धाम यात्रा के दौरान नशा ना करें।
तो इस प्रकार आप 2023 में उत्तराखंड के चार धामों की यात्रा कर सकते हों।
Char Dham Yatra Official Site – View here