UP Free Boring Yojana 2023 – फ्री बोरिंग योजना उत्तर प्रदेश – अगर आप किसान हैं जो जरूर देखें

UP Free Boring Yojana 2023 – फ्री बोरिंग योजना उत्तर प्रदेश – अगर आप किसान हैं जो जरूर देखें – UP free Boring online registration – UP kisan yojana – किसानों को मिली बड़ी राहत – किसान योजना उत्तर प्रदेश – योगी आदित्यानाथ योजना – Free boring scheme in up in hindi – Kisan boring schemePM Kisan Latest Yojana – Kisan Yojana today news

हमारा भारत देश एक कृषि प्रधान देश हैं और देश में ज्यादातर लोग कृषि करके ही अपने घर गुजारा चलाता हैं। किसानों को खेती करने में बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं और उन्हें कई बार तो जब फसल वगैरहा खराब हो जाती हैं उन्हें नुकसान भी उठाना पड़ता हैं। ऐसे में ही जब किसान अपनी जमीन पर बोरिंग करवाता हैं तो उसमें भी बहुत ज्यादा खर्चा आ जाता हैं और कई बार तो बाेर करने के बाद जमीन में पानी भी नही निकलता हैं।

तो ऐसे में अब किसान क्या करें। तो यूपी सरकार ने किसानों के लिए एक खास योजना शुरू की जिसका नाम हैं यूपी फ्री बोरिंग योजना (UP Free Boring Yojana) इस योजना के तहत किसानों को बोर करने पर सरकार द्वारा 10,000 रूपये तक का लाभ दिया जाता हैं।

UP Free Boring Yojana Kya Hain?

प्यारे किसान भाइयों उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा आपके हित के लिए फ्री बोरिंग योजना चलाई हुई हैं जिसके तहत आपको 5-7 हजार रूपये तक लाभ प्रदान किया जाता हैं। यह योजना स्पेशल लघु और सीमान्त किसानों के लिए चलाई गई स्कीम हैं। बोरिंग योजना को साल 1985 में चालू किया गया था। बोरिंग योजना के जिन किसानों के 0.2 हैक्टेयर तक भूमि हैं उन्हें सरकार के द्वारा बोर करने के लिए 5000 रूपये से लेकर 7000 रूपये तक लाभ प्रदान किया जाता हैं। वहीं जो किसान अनुसूचित जाति या फिर जनजाति में आता हैं तो उसे सरकार द्वारा 10000 रूपये तक अनुदान दिया जाता हैं।

UP Free Boring Yojana 2023 - फ्री बोरिंग योजना उत्तर प्रदेश - अगर आप किसान हैं जो जरूर देखें
UP Free Boring Yojana

यूपी फ्री बोरिंग योजना पात्रता

Up Free Boring Scheme का लाभ लेने के लिए आपको कुछ पात्रताओं को भी पूरा करना होगा।

  • आप उत्तर प्रदेश के निवासी होने चाहिए।
  • सामान्य श्रेणी के पास कृषि योग्य 0.2 हैक्टेयर भूमि होनी चाहिए।
  • अनुसूचचित जाति/जनजाति के किसानों के लिए जोत सीमा नहीं हैं।
  • इस स्कीम का लाभ अतिदोहित व क्रिटिकल विकास खण्डों को नहीं दिया जायेगा।
  • इसके अलावा स्कीम का लाभ केवल लघु और सीमांत किसानों को ही दिया जायेगा।
  • बोरिंग योजना का लाभ सभी जाति के किसानों दिया जा रहा हैं।

उत्तर प्रदेश फ्री बोरिंग योजना दस्तावेज

स्कीम का लाभ लेने के लिए आपके पास जरूरी दस्तावेज भी होने चाहिए।

  • आपके पास खेत/भूमि के कागज होने चाहिए
  • किसान का आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक खाता
  • पासपोर्ट साइज फोटो

यूपी फ्री बोरिंग योजना के लाभ

  • सामान्य वर्ग के श्रेणी वाले किसानों को बोरिंग करने के लिए 5000 व 7000 रूपये का लाभ दिया जाता हैं।
  • लघु किसानों को पम्पसेट खरीदने लगाने पर 4500 रूपये दिये जायेगें।
  • सीमान्त किसानों को पम्पसेट खरीदने/लगाने पर 6000 रूपये अनुदान दिया जायेगा।
  • अनुसूचित जाति/जनजाति के किसानों को 10 हजार रूपये दिये जायेगें।
  • पम्पसेट लगाने के लिए 9000 हजार रूपये दिये जायेगें।

यूपी फ्री/नि:शुल्क बोरिंग योजना का आवेदन कैसे करें/UP Free Boring Yojana

प्यारे किसान भाइयों अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हो और आप अपने खेत में बाेरिंग लगवाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको इस योजना के लिए आवेदन करना होगा। यूपी फ्री बोरिंग योजना (UP Free Boring Yojana/Scheme) का आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिशियल साइट पर जाना होगा।

  • साइट पर जाने के लिए अब आपके सामने लघु सिचांई विभाग उत्तर प्रदेश की साइट ओपन हो जायेगी।
  • यहां आपको मेन्यू बार में योजनाएं का ऑप्शन मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना हैं।
  • अब आपके सामने फ्री बोरिंग योजना का पेज ओपन हो जायेगा।
  • यहां आपको जानकारी मिलेगी।
  • अब आपको नीचे की तरफ जाना हैं और आपको आवेदन पत्र की पीडीएफ मिलेगी, इस पर क्लिक करना हैं।
  • अब आपके सामने नया पेज ओपन हो जायेगा।
  • इस PDF File का प्रिन्ट आउट निकाल ले।

फ्री यूपी बोरिंग योजना का आवेदन फॉर्म पीडीएफ

उत्तर प्रदेश बोरिंग योजना का आवेदन फॉर्म लेने के लिए आपको ऑफिशियल साइट पर जाना हैं। अब आपको फॉर्म मिल जायेगा इसे डाउनलोड़ करके सभी जानकारियां सावधानी पूर्वक भरनी हैं और सभी जरूरी दस्तावेजों को साथ में लगा इसे लघु सिंचाई विभाग में जमा करवा दे।

तो प्यारे किसान भाइयों इस प्रकार आप Free Boring Yojana/Scheme Up का आवेदन ऑफलाइन कर सकते हों। ज्यादा जानकारी के लिए सम्बन्धित विभाग में सम्पर्क करें।

Official Websiteminorirrigationup.gov.in
Notificationhttps://minorirrigationup.gov.in
Form Downloadminorirrigationup.gov.in/form

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *