मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, लड़की को मिलेगें 51000 रूपये, How to Apply online up Samuhik Vivah Yojana, up shadi anudan yojana, samuhik vivah yojana up documents
उत्तर प्रदेश सामूहिक विवाह योजना: प्यारे भाइयों और बहनों सरकार ने लड़कीयों के लिए एक बहुत ही जबरदस्त योजना चलाई हुई हैं जिसका नाम हैं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना। इस योजना के द्वारा सरकार लड़कीयों को उनकी शादी पर लगभग 51000 रूपये अनुदान के रूप में देती हैं। दरअसल ऐसी बहुत सी गरीब लड़कीयां हाेती हैं जिनके मां बाप गरीबी के कारण उनकी शादी नहीं कर पाते। ऐसे में सरकार ने उन सभी लड़कियों की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए (Samuhik Vivah yojana UP) शुरू की हैं।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य
सरकार ने प्रदेश गरीब लोग और अत्यधिक पिछड़े वर्ग को उपर उठाने के लिए और महिलाओं, लड़कियों की स्थिति को बेहतर करने के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शुरू की हैं। इस स्कीम के अन्तर्गत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की लड़कियाें की शादी के लिए मदद दी जाती हैं जो कि अनुदान के रूप में होती हैं। योजना का मैन उद्देश्य हैं लड़कियों स्थिति को सुधारना ताकि कोई भी परिवार अपनी बेटी को बोझ न समझे और उन्हें पढ़ा लिखा कर सही उम्र में उनकी शादी कर सके।
क्योंकि लड़की के जन्म होने पर कुछ परिवारों को टेंशन हो जाती हैं और लड़कियों को अच्छी परवरिश भी नहीं की जाती हैं और लड़की के जन्म से ही उसकी शादी की टेंशन हो जाती हैं। क्योंकि आज भी कुछ परिवार वाले लड़कियों की अपेक्षा लड़कों को ही बेहतर समझते हैं।
इस स्कीम के अन्तर्गत सरकार कुछ लड़के और लड़कियों के जोड़े जो भी आवेदन करते हैं जब सरकार के अनुसार जोड़े इक्केठे हो जाते हैं तो सरकार सामूहिक विवाह का आयोजन करती हैं जिसमें उन लड़कियों का विवाह किया जाता हैं।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लाभ
सरकार Samuhik Vivah Yojana UP के अन्तर्गत बहुत से लाभ देती हैं जो कि हमने नीचे बतायें हुये हैं।
- इस योजना के अन्तर्गत लड़कियों को 51000 रूपये दिये जाते हैं।
- यह रूपये DBT के माध्यम से यानि सीधे लड़की के बैंक खाते में दिये जाते हैं।
- जिसमें लगभग 35000 रूपये लड़की के बैंक अकाउन्ट में डाले जाते हैं।
- 10000 रूपये शादी के सामान के लिए यानि विवाह सामग्री के लिए दिये जाते हैं।
- बाकी के 6000 रूपये प्रति जोड़े के विवाह आयोजन के लिए दिये जाते हैं।
Samuhik Vivah Yojana UP पात्रता
सभी योजनाओं की तरह इस स्कीम में भी सरकार ने कुछ पात्रता रखी हुई हैं जिन्हें आपको पूरा करना होगा।
- इस स्कीम के अन्तर्गत लड़की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए।
- लड़की जिससे शादी कर रही हैं उसे लड़के की उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए।
- उम्र सही होने के का प्रमाण पत्र यानि जन्म प्रमाण या 10वीं की मार्कशीट देनी होगी।
- लाभार्थी उत्तर प्रदेश का निवासी भी होना चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रूपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- एक परिवार में अधिकतम दो लड़कीयों की ही शादी के लिए लाभ दिया जायेगा।
- आवेदन करने वाला अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और सामान्य कोई भी हो सकता हैं।
- आवेदन फार्म ऑफलाइन ही स्वीकार किये जायेगें।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए दस्तावेज/Samuhik Vivah Yojana UP
इस स्कीम का आवेदन करने के लिए आपको कुछ दस्तावेजों की भी जरूरत होगी।
- लड़के और लड़की का आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- फोटो पासपोर्ट साइज
- जन्म प्रमाण (जन्म प्रमाण पत्र नहीं है तो मनरेगा जॉब कार्ड या वोटर आईडी कार्ड हो)
- बैंक पासबुक की फोटोकॉपी
- राशन कार्ड (राशन कार्ड में शादी करने वाले का नाम होना चाहिए)
- अगर दसवीं पास हैं तो आप जन्म प्रमाण की जगह मार्कशीट भी लगा सकते हों।
- अनुसूचित जाति/जनजाति या पिछ़डा वर्ग (SC,ST,OBC) के लोगों को जाति प्रमाण लगाना होगा।
मुख्य बातें
इस स्कीम में कुछ महत्वपूर्ण बातों का भी आपकों ध्यान रखना होगा। इस योजना के लिए अगर कम से कम 10 आवेदन एक समय में आ जाते हैं तो सरकार सामूहिक विवाह का आयोजन करती हैं। सामूहिक विवाह स्कीम के लिए आपको ऑफलाइन प्रोसेस करना होता हैं। आवेदन कोई भी जाति का हो वो इस योजना का लाभ ले सकता हैं। इस योजना में विधवा की पुत्री, या फिर लड़की विधवा हो, लड़की तलाकशुदा हो और पुनर्विवाह करना चाहती हों, दिव्यांगजन अभिभावक की पुत्री, जो स्वयं दिव्यांग हो तो ऐसे में सरकार इन लोगों को पहले प्राथमिकता देगी।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आवेदन कैसे करें – How to Apply Mukhyamantri Samuhik Vivah Scheme
जो भी लाभार्थी इस योजना का लाभ लेना चाहता हैं वो अपने साथ सभी डॉक्यूमेन्ट/दस्तावेजों को लेकर सम्बन्धित विभाग में जाना होगा। जो लोग शहरी क्षेत्र में रहते हैं वाे शहर प्रबंधक ऑफिस जैसे नगर पालिका और नगर निगम में जाकर सम्पर्क करें या फिर अपने वार्ड पार्षद से सम्पर्क करें। वहीं अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हों तो आप अपने गांव की पंचायत, ब्लॉक यानि तहसील में या फिर जिला प्रबंधक ऑफिस में सम्पर्क करें। यहां आपको आवेदन फार्म लेकर उसे भरकर सभी दस्तावेजों को साथ में लगाकर जमा करवाना हैं।
तो इस प्रकार आप Samuhik Vivah Scheme का लाभ ले सकते हों ज्यादा जानकारी के लिए सम्बन्धित विभाग में ही सम्पर्क करें।
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना हेल्पलाइन नम्बर – UP Samuhik Vivah Yojana UP Helpline Number
यूपी सरकार ने आमजन की मदद करने के लिए ऑफिशियल साइट भी बनाई हुई हैं, और इसी के साथ अगर आपको कुछ जानकारी चाहिए तो आप योजना के हेल्पलाइन नम्बर पर भी बात करके मदद ले सकते हों।
- GEN, SC, ST जाति के लिए हेल्पलाइन नम्बर – 18004190001
- OBC जाति के लिए हेल्पलाइन नम्बर – 18001805131
Uttar Pradesh Shadi Anudan Yojana official website – www.shadianudan.upsdc.gov.in